For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वायरल वीडियोः बल्ले के हैंडल से कोहली ने मारा चौका, खुद भी रह गए हैरान

नागपुर। भारतीय कप्तान विराट कोहली को नए-नए तरीकों से गेंदबाजों की धुनाई करने के लिए जाना जाता है। कोहली स्टेडियम के हर कोने में शॉट लगाने के लिए मशहूर हैं। नागपुर टेस्ट मैच के तीसरे दिन कप्तान विराट कोहली ने 213 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान भी उन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाजों की खूब धुनाई की, कोहली ने हर तरफ शॉट खेलकर श्रीलंकाई फील्डर्स को खूब थकाया। कोहली ने नागपुर में अपने करियर का 5वां दोहरा शतक जमाया और टीम की जीत लगभग पक्की कर दी।

हालांकि इस दौरान कोहली ने एक शॉट ऐसा भी खेला जिसे देखकर खुद कोहली भी हैरान रह गए। दरअसल सुरंगा लकमल जब पारी का 113 वां ओवर डालने आए तो उनकी गेंद पर कोहली ने बैट के हैंडल से ही चौका मार दिया।

ओवर के 5वें गेंद पर पहले तो कोहली उसे सुरक्षात्मक तरीके से खेलना चाहते थे लेकिन तभी उन्होंने अपना इरादा बदला और बैट के हैंडल से गेंद को दिशा दिखा दी। जिसके बाद वो गेंद वाउंड्री पार चली गई।

चौका लगने के बाद खुद कोहली को यकीन नहीं हुआ और नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े चेतेश्वर पुजारा के पास जाकर बल्ले के हैंडल की तरफ इशारा कर स्माइल करने लगे।
देखें ये मजेदार वीडियोः-

Story first published: Monday, November 27, 2017, 13:47 [IST]
Other articles published on Nov 27, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+