For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अद्भुत: नागपुर टेस्ट में आर अश्विन ने एक साथ बनाया 'तिहरा शतक' और 'अर्धशतक'

नागपुर। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को पारी व 239 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। भारत की तरफ से आर अश्विन ने दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। अश्विन के नाम अब साल 2017 में 50 टेस्ट विकेट हो गए हैं। अश्विन मौजूदा साल में विकटों का अर्धशतक (50 विकेट) या इससे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के चौथे और भारत के पहले गेंदबाज बन गए हैं।

यही नहीं श्रीलंका के खिलाड़ी गमगे को आउट करते ही आर अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में विकटों का तिहरा शतक (300 विकेट) पूरे कर लिए। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 300 विकेट लेने वाले अश्विन दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। अश्विन ने ये कमाल अपने 54 टेस्ट मैचों में किया है।

अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के डेनिस लिली को पीछे छोड़ते ही ये कारमाना अपने नाम किया है। लिली ने 56 टेस्ट मैचों में 300 विकेट लिए थे। तीसरे नंबर पर श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन हैं जिन्होंने 58 टेस्ट मैचों में 300 विकेट पूरे किए थे।

बता दें कि साल 2017 में 50 से ज्यादा विकेट लेते ही अश्विन अब लगातार 3 साल 50 से ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे और भारत के पहले गेंदबाज बन गए हैं। अश्विन से पहले शेन वॉर्न ने साल 1993, 1994, 1995 और मुथैया मुरलीधरन ने साल 2000, 2001 और 2002 में इस कारनामे को अंजाम दिया था।

सबसे तेज 300 विकेट
आर अश्विन (54 मैच)
डेनिस लिली (56 मैच)
मुथैया मुरलीधरन (58)

सबसे कम गेंदों में 300 विकेट लेने वाले स्पिनर्स
आर अश्विन (15634 गेंदें)
शेन वार्न (18501 गेंदें)
मुथैया मुरलीधरन (18622 गेंदें)

डेब्यू से लेकर अब तक सबसे कम उम्र में 300 विकेट लेने वाले गेंदबाज
शेन वार्न (2196 दिन)
आर अश्विन (2214 दिन)
इयॉन बाथम (2570 दिन)

भारत को मैच के चौथे ही दिन ही जीत दिखने लगी थी। मैच के तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों में लंका के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की, लंका के गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों के सामने पूरी तरह से असहाय और लाचार नजर आए। पहली पारी में भारतीय टीम ने लंका के सामने पहाड़ जैसा 610 रन का स्कोर खड़ा किया।

भारतीय टीम ने महज 6 विकेट खोकर 610 रन बनाए और पारी को घोषित कर दिया। पहली पारी में टीम इंडिया ने 405 रनों की लीड लेने के बाद पारी को घोषित किया था।

भारत की तरफ से मुरली विजय (128), चेतेश्वर पुजारा (143), विराट कोहली (213), रोहित शर्मा (102*) ने धमाकेदार पारी खेलीष। वहीं श्रीलंका की तरफ से दूसरी पारी में कोई दिनेश चांडीमल को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज कमाल नहीं कर पाया।

Story first published: Monday, November 27, 2017, 14:58 [IST]
Other articles published on Nov 27, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+