For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Preview: बतौर कप्तान पहली सीरीज जीतने उतरेंगे रोहित शर्मा

विशाखापत्तनम। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी व निर्णायक मैच रविवार को डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। जहां पहला मैच श्रीलंका ने तो वहीं दूसरा मैच भारत ने बड़े अंतराल से जीता था।

विराट कोहली को शादी के चलते आराम दिए जाने के बाद टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में हैं। धर्मशाला में खेले गए पहले मैच में फ्लॉप होने के बाद भारतीय टीम ने मोहाली में दूसरे मैच में शानदार वापसी की थी।

इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने न केवल तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की बल्कि वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज बने जिनके नाम 3 दोहरे वनडे शतक जुड़ गए। अब एक बार फिर से रोहित से इसी तरह पारी खेलने की उम्मीदें होंगी। रोहित के नाम मौजूदा साल में 45 छक्के हो गए हैं।

इस तरह से उनके पास मौका है कि वह मौजूदा साल में अपने 50 छक्के पूरे कर लें। एक कैलेंडर इयर में 50 छक्के लगाने वाले वह भारत के पहले और दुनिया के दूसरे बल्लेबाज होंगे। वहीं एक कैलेंडर इयर (2015) में सबसे ज्यादा 58 छक्के लगाने का रिकॉर्ड द. अफ्रीका के एबी डीविलियर्स के नाम है।

इन खिलाड़ियों पर होगी खुद को साबित करने की चुनौती

इन खिलाड़ियों पर होगी खुद को साबित करने की चुनौती

भारतीय बल्लेबाजी एक बार फिर से उसकी ताकत बनकर उभरी पहले मैच में फ्लॉप होने वाले श्रेयस अय्यर ने मोहाली में अपने दूसरे ही मैच में तूफानी फिफ्टी लगाकर दिखा दिया कि वे जरूरत पड़ने पर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। एक बार फिर से भारतीय ओपनिंग जोड़ी रोहित-धवन पर टीम को तूफानी शुरुआत देने पर निगाहें होंगी। वहीं कोहली की जगह आस्थाई रूप से नंबर तीन पर बैटिंग कर रहे श्रेयस अय्यर के पास भी टीम में जगह सुनिश्चित करने का बड़ा मौका होगा। हालांकि इसके अलावा दिनेश कार्तिक और मनीष पांडे के लिए ये मैच काफी बड़ा होने वाला है। अफ्रीका रवाना होने से पहले टीम इंडिया इन दोनों खिलाड़ियों को भरपूर मौके दे चुकी है लेकिन इनका प्रदर्शन अभी तक अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाया है। वहीं अय्यर ने अपने दूसरे ही वनडे मैच में सभी को काफी प्रभावित किया है।

श्रीलंका के पास इतिहास रचने का मौका

श्रीलंका के पास इतिहास रचने का मौका

वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका के पास दशकों बाद भारत में कोई सीरीज जीतने का लक्ष्य होगा। हालांकि धर्मशाला में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद मोहाली में नुआन प्रदीप और कप्तान थिसारा परेरा ने 10 से ज्यादा रन पर ओवर खर्च किए थे। लेकिन श्रीलंका के लिए पोजिटिव बात ये है कि उसके पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज का बल्ला चल पड़ा है और उन्होंने पिछले मैच में शानदार शतक लगाकर श्रीलंका की हार का अंतर कम किया था। इसके अलावा मैथ्यूज गेंद से भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अब एक बार फिर से श्रीलंकाई गेंदबाज धर्मशाला का प्रदर्शन दोहराने की कोशिश करेंगे।

दोनों टीमों में ये बदलाव हो सकते हैं?

दोनों टीमों में ये बदलाव हो सकते हैं?

श्रीलंकाई टीम शायद ही कोई बदलाव करे। हालांकि दिल्ली टेस्ट को ड्रॉ कराने में शानदार भूमिका निभाने वाले बल्लेबाज धनंजय डि सिल्वा पूरी तरह फिट हो चुके हैं। इस हिसाब से धनंजय को थिरिमाने की जगह नंबर तीन पर रखा जा सकता है। वहीं भारतीय टीम में भी बदलाव होने के चांसेस बहुत कम हैं। हालांकि एक बदलाव देखने को मिल सकता वो है कुलदीप यादव का वापस प्लेइंग इलेवन में आना। दरअसल दूसरे वनडे में वाशिंगटन सुंदर को कुलदीप की जगह डेब्यू करवाया गया था लेकिन वे ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाए।

संभावित प्लेइंग इलेवन

संभावित प्लेइंग इलेवन

टीम इंडिया (संभावित प्लेइंग इलेवन):- रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, एमएस धोनी (कीपर), हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, जसप्रित बूमरा, यज्वेंद्र चहल।

श्रीलंका (संभावित प्लेइंग इलेवन):- थिसारा परेरा (कप्तान), दानुस्का गुनाथिलका, उपुल थरंगा, धनंजय डि सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेल (कीपर), एसेला गुणारत्ने, सचित पाथिराना, सुरंगा लकमल, अकिला दानंजय, नुआन प्रदीप।

Story first published: Saturday, December 16, 2017, 14:28 [IST]
Other articles published on Dec 16, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+