For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Preview: साल में दूसरी बार श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने उतरेगी टीम इंडिया

India Vs Sri Lanka 3rd T20 Match PREVIEW, Rohit Sharma eyeing on Whitewash | वनइंडिया हिंदी

मुंबई। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। भारत सीरीज 2-0 से अपने नाम कर चुका है। कटक में खेले गए पहले मैच में रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया ने श्रीलंका को 93 रनों से हराकर अपनी सबसे बड़ी टी20 जीत हासिल की थी। वहीं इंदौर में खेले गए दूसरे मैच में रोहित शर्मा के रिकॉर्ड तूफानी शतक की बदौलत टीम इंडिया ने श्रीलंका को 88 रनों से हराया था। बता दें कि इससे पहले भारत ने श्रीलंका को टेस्ट और वनडे सीरीज में भी हराया था।

अब टीम इंडिया का इरादा आखिरी टी-20 मैच जीतकर श्रीलंका का एक साल में दूसरी बार 'व्हाइटवॉश' करने का है। इसमें उसे बेंच स्ट्रेंथ को भी आजमाने का मौका मिलेगा। 27 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले के लिए एक और जीत उसका मनोबल बढ़ाएगी। दक्षिण अफ्रीका में उसे तीन टेस्ट, छह वनडे और तीन टी-20 मैच खेलने हैं।

वहीं श्रीलंका की बात करें तो उसके लिए बुरी खबर है। श्रीलंका के अनुभवी ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज शुक्रवार को टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में चोटिल होकर मौजूदा टी20 इंटरनेशनल सीरीज से बाहर हो गए हैं। मैथ्यूज को इंदौर के होलकर स्टेडियम पर मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट आई, जिसकी वजह से वो बल्लेबाजी करने भी नहीं आए।

श्रीलंका के लिए पोजिटिव न्यूज ये है कि पिछले काफी समय बाद टी20 में वापसी करने वाले कुसल परेरा ने दूसरे टी20 मैच में कांटे की टक्कर दी। हालांकि वे भारत के रिस्ट स्पिनर्स के सामने टिक नहीं पाए। इसके अलावा श्रीलंका के लिए बुरी खबर है कि उनके कप्तान थिसारा परेरा दोनों ही मैचों में हर विभाग में फ्लॉप रहे। दोनों टीमों की बात करें तो भारतीय टीम में बदलाव हो सकता है। बासिल थंपी, वाशिंगटन सुंदर और दीपक हुड्डा जैसे खिलाड़ियों को आखिरी मैच में मौका मिल सकता है।

भारत- संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, एमएस धोनी (कीपर), मनीष पांडे/दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक/वाशिंगटन सुंदर, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव/बासिल थंपी, जयदेव उनादकट, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बूमराह।

श्रीलंका- संभावित प्लेइंग इलेवन: निरोशन डिकवेला (कीपर), उपुल थरंगा, कुसल परेरा, दानुस्का गुनाथिलका, एसेला गुणारत्ने, दासुन शानाका, थिसारा परेरा (कप्तान), अकिला धनंजया, दुश्मांथा चामीर, नुआन प्रदीप, विश्वा फर्नांडो।

Story first published: Saturday, December 23, 2017, 16:08 [IST]
Other articles published on Dec 23, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+