Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोहाली टेस्ट: संकट में भारतीय टीम, लक्ष्मण पर दारोमदार (लीड-3)

मोहाली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के खिलाफ पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पांचवे दिन मंगलवार को 216 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम ने भोजनकाल तक आठ विकेट पर 162 रन बना लिए थे। वी. वी. एस. लक्ष्मण 48 और ईशांत शर्मा 14 रन बनाकर नाबाद थे।

चौथे दिन के स्कोर चार विकेट पर 55 रन से आगे खेलते हुए सचिन और जहीर खान ने संभलकर शुरुआत की। परंतु नाइटवाचमैन की भूमिका में उतरे जहीर लंबे समय तक संयम नहीं रख सके और नाथन हॉरिट्ज की गेंद पर स्लिम में माइकल क्लार्क को कैच थमा बैठे। जहीर ने 10 रन बनाए और सचिन के साथ पांचवे विकेट के लिए 27 रनों की साझेदारी की।

जहीर के जाने के बाद सचिन के विकेट के रूप में आस्ट्रेलियाई टीम को बड़ी कामयाबी मिली। पहली पारी में शानदार 98 रनों की पारी खेलने वाले सचिन दूसरी पारी में 38 के निजी स्कोर पर डॉग बोलिंगर का शिकार बन गए। उनके आउट होने के कुछ देर बाद ही कप्तान महेंद्र सिंह धौनी दुर्भायपूर्ण ढंग से रनआउट हो गए। धौनी महज दो रन ही जोड़ सके। भारतीय टीम को आठवां झटका हरभजन सिंह के रूप में लगा। हरभजन बोलिंगर की गेंद पर स्लिप में लपके गए।

भारतीय टीम को अपनी हार टालने और जीत के लिए अभी 54 रनों की दरकार है। यह चुनौती बेहद मुश्किल है क्योंकि भारतीय टीम के पास महज दो विकेट बचे हैं। अब पूरा दारोमदार लक्ष्मण पर है जो अतीत में भी कई बार भारतीय टीम को ऐसे संकटों से बाहर निकाल चुके हैं। वैसे चौथे दिन ही भारतीय टीम को वीरेंदर सहवाग, गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़ और सुरेश रैना के रूप में चार अहम झटके लग गए थे।

आस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 216 रनों की चुनौती पेश की है। भारतीय गेंदबाजों ने चौथे दिन आस्ट्रेलियाई की दूसरी पारी 192 रनों पर समेट दी। पहली पारी में पांच विकेट झटकने वाले जहीर ने दूसरी पारी में भी चमके। उन्होंने 43 रन देकर तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा ईशांत ने भी 34 रन देकर तीन विकेट झटके। हरभजन सिंह को दो और प्रज्ञान ओझा को एक विकेट मिला। आस्ट्रेलिया की पहली पारी के 428 रनों के जवाब में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 405 रन बनाए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:46 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+