Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल ने टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीकी दौरे की तैयारी का उड़ाया मजाक

नई दिल्ली। श्रीलंकाई टीम का भारत दौरा बेहद ही खराब चल रहा है। पाकिस्तान के हाथों मुंह की खाना के बाद श्रीलंकाई भारत दौरे पर आई है। जहां उसे तीन टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं। हालांकि टेस्ट सीरीज जारी है। जिसका पहला मैच ड्रॉ रहा जबकि दूसरा मैच भारत ने पारी व 239 रनों से जीतकर इतिहास रचा था। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में खेला जा रहा है। मैच की पूर्व संध्या पर मीडिया को संबोधित करते हुए श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांडीमल की बौखलाहट साफ देखने को मिली।

इशारों में भारतीय टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे को लेकर मजाक उड़ाया

इशारों में भारतीय टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे को लेकर मजाक उड़ाया

दरअसल चांडीमल ने इशारों ही इशारों में भारतीय टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे को लेकर मजाक उड़ाया। बता दें कि टीम इंडिया लगातार दावा कर रही है कि वे श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा सीरीज का इस्तेमाल दक्षिण अफ्रीका दौरे की तैयारी के रूप में कर रहे हैं। लेकिन चांडीमल का मानना है कि टीम इंडिया ऐसा कुछ नहीं कर रही है।

मुझे नहीं लग रहा कि वे दक्षिण अफ्रीका दौरे की तैयारी कर रहे

मुझे नहीं लग रहा कि वे दक्षिण अफ्रीका दौरे की तैयारी कर रहे

चांदीमल का कहना है कि अगर ऐसा है तो मैं मौजूदा सीरीज की पिचों को देखकर हैरान हूं। चांदीमल ने कहा, ‘यहां का विकेट देखने के बाद मुझे नहीं लग रहा कि वे दक्षिण अफ्रीका दौरे की तैयारी कर रहे हैं क्योंकि यह नागपुर की पिच की तरह लग रही है। कोलकाता की पिच दक्षिण अफ्रीकी पिच की तरह थी लेकिन बाकी 2 मैचों की पिचें उस तरह की नहीं हैं। मैं हैरान हूं कि वे कह रहे हैं कि हम दक्षिण अफ्रीका दौरे की तैयारी कर रहे हैं और इस तरह के विकेट तैयार किए गए हैं।'

टीम इंडिया अफ्रीका की तैयारी कर रही है

टीम इंडिया अफ्रीका की तैयारी कर रही है

बता दें कि भारत अगले साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के दौरा पर जाने वाला है। कहा जाता है कि अफ्रीका की पिचें काफी तेज होती हैं और उन पर घास होती है। ऐसे में तेज गेंदबाजों को खेलना काफी मुश्किल हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया अफ्रीका की तैयारी कर रही है। लेकिन चांडीमल का ये कहना कि भारत ऐसा नहीं कर रहा तो ये साफ तौर पर टीम का मजाक उड़ाना है।

हम कैसे जीत सकते हैं, इसके बारे में हम उन पर नियंत्रण नहीं कर सकते

हम कैसे जीत सकते हैं, इसके बारे में हम उन पर नियंत्रण नहीं कर सकते

जब चांडीमल से पूछा गया कि क्या श्रीलंका टीम ने असहमति जताई है कि चर्चा केवल दक्षिण अफ्रीका के बारे में हो रही है उनके बारे में नहीं? तो चांदिलल ने कहा, "वे (भारत) अगली सीरीज पर विचार कर रहे हैं, लेकिन हम एक टीम के रूप में इस सीरीज के बारे में सोच रहे हैं, और हम प्रत्येक खेल के बारे में सोच रहे हैं। हम कैसे जीत सकते हैं, इसके बारे में हम उन पर नियंत्रण नहीं कर सकते हैं। एक टीम के रूप में हम उस चीज पर नियंत्रण कर सकते हैं जो हमारे नियंत्रण में है।" हालांकि भारत के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय फिरोजशाह कोटला मैदान की पिच को अच्छी पिच मानते हैं। उन्होंने कहा, ‘यह खेलने के लिए अच्छा विकेट है। इस पिच पर घास है जैसा कि हमें इस पूरी सीरीज के दौरान देखने को मिला है क्योंकि हम दक्षिण अफ्रीका दौरे की तैयारी कर रहे हैं।'

Story first published: Saturday, December 2, 2017, 15:10 [IST]
Other articles published on Dec 2, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+