नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे व आखिरी टेस्ट मैच में एक अजीब नजारा देखने को मिला। दरअसल दिल्ली टेस्ट के दूसरे दिन श्रीलंकाई खिलाड़ी मास्क लगाकर फील्डिंग कर रहे थे। बता दें कि इन दिनों दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है और हवा में स्मॉग छाया हुआ है। ऐसे में इस मैच में खेल रहे खिलाड़ियों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
श्रीलंका चाह रही थी खत्म हो आज का खेल!
वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया कमाल की बल्लेबाजी कर रही थी। जहां एक तरफ श्रीलंका खेल समाप्त करना चाह रही थी तो वहीं दूसरी तरफ भारत खेल को जारी रखना चाह रहा था। श्रीलंकाई गेंदबाज लाहिरू गमागे को मैदान में खराब हवा के कारण सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उन्होंने कई बार खेल रोककर इसकी शिकायत भी की और अंत में वे मैदान के बाहर चले गए।
2nd Sri Lankan bowler leaves the field feeling sick due bad air quality in Delhi, play halted again #Cricket pic.twitter.com/I18ZqQXgUH
— Azzam Ameen (@AzzamAmeen) December 3, 2017
कोहली को गुस्से में अपना बल्ला मैदान में पटकते हुए देखा गया
इसके बाद श्रीलंका टीम के कप्तान दिनेश चांदीमल ने इसकी शिकायत मैदानी अंपायरों से की। अंपायरों ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया और अन्य अधिकारियों से बातचीत करते हुए खेल को फौरन रोक दिया गया। इसी दौरान कोहली को गुस्से में अपना बल्ला मैदान में पटकते हुए देखा गया। हालांकि उसके कछ ही समय बाद कोहली संदकना की गेंद पर LBW आउट होकर पवेलियन लौट गए। बता दें कि पहली बार जब खेल रुका तो रविचंद्रन अश्विन आउट हुए और जब दूसरी बार खेल रुका तो विराट कोहली आउट हो गए। कोहली जिस तरह की बल्लेबाजी कर रहे थे उसे देखते हुए वह 300 जरूर लगा सकते थे लेकिन बार-बार खेल रुकने से उनका ध्यान बंट गया और वह 243 रन बनाकर आउट हो गए।
Virat Kohli's sixth double century helps India reach 500/5 at lunch on Day 2 in Delhi, Rohit Sharma falling on the final ball before the break.#INDvSL LIVE: https://t.co/cr1dLzVHCM pic.twitter.com/O9pHGcBxAf
— ICC (@ICC) December 3, 2017
मैदान पर लगभग 10 मिनट तक चला ड्रामा
बाद में बल्लेबाजी करने आए रविंद्र जडेजा और साहा अच्छा खेल रहे थे कि तभी श्रीलंकाई गेंदबाज सुरंगा लकमल भी बिना किसी को कुछ बताए मैदान से बाहर चले गए। जिसके बाद काफी ड्रामा हुआ। इस बीच भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री भी बीच मैदान पर आए। शास्त्री के अलावा श्रीलंकाई कोच और मैनेजमेंट भी मैदान पर आ गए। काफी देर अंपायरों से बात करने के बाद मैच शुरू किया गया लेकिन तब तक खबरें आईं कि श्रीलंका के पास फील्डिंग के लिए केवल 10 खिलाड़ी ही बचे हैं।
Sri Lanka trainer Nick Lee could have been the first foreigner to play for SL had he taken the field, Sri Lanka only had 10 fit fielders but India declared #Air-pollution pic.twitter.com/vG72VVRyk4
— Azzam Ameen (@AzzamAmeen) December 3, 2017
ड्रेसिंग रूम में साफ दिखा कोहली का गुस्सा
इतना सारा विवाद होने के बाद कोहली ने ड्रेसिंग रूम से इशारा किया कि अगर श्रीलंका गेंदबाजी करना नहीं चाह रही है तो हम गेंदबाजी करेंगे। इस दौरान कोहली का गुस्सा साफ झलक रहा था। कोहली ने खेल खत्म नहीं होगा। हम पारी की घोषणा करते हैं और गेंदबाजी करेंगे। जिसके बाद भारत ने 536/7 के स्कोर पर आपनी पारी घोषित कर दी।
Innings break! India declare their innings on 536/7.
— BCCI (@BCCI) December 3, 2017
Updates - https://t.co/OKFOpkiBg9 #INDvSL pic.twitter.com/jRzygy50g4
सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी वाले कप्तान बने कोहली, लारा, ब्रैडमैन को पीछ छोड़ा
कोहली के टेस्ट करियर का ये छठा दोहरा शतक है और लगातार दूसरा भी। कोहली के नाम अब बतौर कप्तान सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इससे पहले दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक लगाकर कोहली ने ब्रायन लारा के (5) दोहरे शतक के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। लेकिन तीसरे टेस्ट मैच में कोहली ने लारा को पीछे छोड़कर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कोहली के नाम अब तक बतौर कप्तान 6 दोहरे शतक हो गए हैं, जो कि सबसे ज्यादा हैं। कोहली ने ये कारनामा 50वीं पारी में किया है जबकि लारा ने 85 पारियों में 5 दोहरे शतक लगाए थे। बता दें कि इस मामले में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन हैं। जिनके नाम 38 पारियों में 4 दोहरे शतक हैं।