For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SL: कोलंबो में जीत के बाद सूर्यकुमार-हार्दिक ने सजाई महफिल, खिलाड़ियों का सिंगिंग वीडियो हुआ वायरल

IND vs SL
Photo Credit: Screen grab

नई दिल्ली। श्रीलंका दौरे पर भारत की बी टीम सीमित ओवर्स प्रारूप की सीरीज खेलने पहुंची है जिसकी निगरानी कोच राहुल द्रविड़ के पास है। इस बीच फैन्स की नजरें इस टीम पर काफी करीब से टिकी हुई थी कि दिग्गज खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी और राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में यह टीम श्रीलंका में कैसा प्रदर्शन करती है। हालांकि भारतीय टीम ने उम्मीद पर खरा उतरते हुए 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। हालांकि भारतीय टीम के लिये सीरीज का दूसरा मैच काफी रोमांचक साबित हुआ जिसमें भारतीय टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने अकेले अपने दम पर जबरदस्त जीत दिलाई और टीम को जश्न मनाने का मौका दिया।

इस जीत के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने मंगलवार की देर रात तक लेट नाइट जैम सेशन किया जिसमें टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और हार्दिक पांड्या महफिल सजाते हुए नजर आये। सूर्यकुमार यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस जैम सेशन का वीडियो पोस्ट किया है जिसमें यह खिलाड़ी जीत का जश्न मनाते हुए गाते नजर आ रहे हैं।

और पढ़ें: IND vs ENG: प्रैक्टिस मैच में काउंटी 11 की टीम से खेल रहे हैं वाशिंगटन सुंदर-आवेश खान, जानें क्या है कारण

भारतीय टीम के लिये दीपक चाहर और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक लगाने का काम किया। सीरीज में जीत हासिल करने के बाद यह खिलाड़ी जीत का जश्न बॉलीवुड मूवी गैंगस्टर के सॉन्ग 'भीगी-भीगी' गाकर मनाते नजर आये। उल्लेखनीय है कि सूर्यकुमार यादव की ओर से पोस्ट किये गये इस वीडियो में हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कृष्णप्पा गौथम और कुछ और खिलाड़ी गाने में मशगूल नजर आये।

गौरतलब है कि भारत और श्रीलंका के बीच खेले गये इस मैच में श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 275 रनों का स्कोर खड़ा किया, जवाब में भारतीय टीम लगातार अंतराल पर विकेट खोती रही और 197 के स्कोर पर अपने 7 विकेट खो दिये। भारतीय टीम के लिये क्रीज पर कोई भी बल्लेबाज नहीं बचा था दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार थोड़ी बहुत बल्लेबाजी कर लेते हैं लेकिन उनका भारत को मैच जिता पाना मुश्किल नजर आ रहा था।

और पढ़ें: IND vs SL: बोर्ड के साथ तकरार पड़ी भारी, EMI नहीं चुका पा रहे हैं श्रीलंकाई खिलाड़ी

ऐसे में जैसे ही फैन्स को लगा कि भारतीय टीम के हाथ से यह मैच निकल गया है तभी दीपक चाहर ने अपनी बल्लेबाजी की कला दिखाई और भुवनेश्वर कुमार के साथ 8वें विकेट के लिये नाबाद 84 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। मैच खत्म होने के बाद कप्तान शिखर धवन ने सभी खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली भुवनेश्वर कुमार-दीपर चाहर की खूब प्रशंसा की।

Story first published: Thursday, July 22, 2021, 0:04 [IST]
Other articles published on Jul 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+