Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हनीमून छोड़ कर आए इस खिलाड़ी ने बरपाया भारतीय टीम पर कहर

पल्लेकल। भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे वनडे में श्रीलंका के गेंदबाज अकीला धनंजया ने भारतीय बल्लेबाजों की जमकर परीक्षा ली। धनंजया ने न केवल शानदार गेंदबाजी की बल्कि पांच भारतीय बल्लेबाजों को सस्ते में आउट कर पवेलियन भेज दिया।

एक अकेले गेंदबाज ने छह भारतीय बल्लेबाजों को आउट कर दिया

जी हां, टीम इंडिया ने 231 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक वक्त शिखर धवन और रोहित शर्मा की तूफानी पारी की बदौलत 109 रन बिना किसी नुकसान के बना लिए थे। लेकिन इसी बीच एक अकेले गेंदबाज ने छह भारतीय बल्लेबाजों को आउट कर दिया और इस तरह से टीम इंडिया ने 22 रनों पर 7 विकेट गंवा दिए और स्कोर 131/7 हो गया। धनंजया ने रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, केदार जाधव, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल को आउट किया

हनीमून छोड़कर श्रीलंकाई टीम में शामिल हुए

जिस श्रीलंकाई गेंदबाज ने भारतीय बल्लेबाजों की जमकर नचाया वो एक दिन पहले ही अपना हनीमून छोड़कर श्रीलंकाई टीम में शामिल हुआ था। दरअसल बुधवार को ही धनंजया की शादी हुई थी। उन्हें जब दूसरे वनडे में अंतिम एकादश में शामिल किए जाने की खबर मिली तो वह शादी करने के बाद फौरन टीम के साथ जुड़ गए और एक दिन बाद घातक गेंदबाजी करके स्टार बन गए।

धनंजया ने नताली दक्षिणी से शादी की

धनंजया ने नताली दक्षिणी से शादी की

धनंजय का जन्म कोलंबो से 30 किलोमीटर दूर पनडुरा शहर में हुआ था। धनंजय के पिता एक कारपेंटर थे। बुधवार को धनंजया ने नताली दक्षिणी से शादी की।

बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए धनंजया को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया

बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए धनंजया को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया

धनंजया ने अपने 6 विकेट में से 5 विकेट केवल 13 गेंद के अंदर लिए। करियर का चौथा मैच खेल रहे धनंजया की ये वनडे करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस थी। इससे पहले खेले तीन मैचों में उन्होंने कुल 5 विकेट लिए थे। नंजय की बेस्ट परफॉर्मेंस देखने के बाद उन्हें इस मैच के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+