डेविस कप : ब्राजील को हराकर वर्ल्ड ग्रुप में पहुंचा भारत (लीड-2)
बोपन्ना ने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए रविवार को ब्राजील के रिकाडरे मेलो को दूसरे उलट एकल मुकाबले में 6-3, 7-6 (2), 6-3 से हराकर अपनी टीम को 3-2 से जीत दिला दी।
सोमदेव देवबर्मन को उलट एकल (रिवर्स सिंगल्स) मुकाबले में रविवार को मिली जीत के बाद भारतीय टीम ने 2-2 की बराबरी कर ली थी। भारत को शुक्रवार को खेले गए पहले और दूसरे एकल मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था।
सोमदेव और बोपन्ना अपने-अपने मैच हार गए थे लेकिन शनिवार को महेश भूपति और लिएंडर पेस ने युगल मुकाबला जीतकर टीम का स्कोर 1-2 कर दिया था।
यह मुकाबला जीतकर भारतीय टीम वर्ल्ड ग्रुप में खेलने का हक हासिल कर चुकी है जबकि ब्राजील को दोबारा से अपने क्षेत्रीय ग्रुप में लौटना होगा और वर्ल्ड ग्रुप के लिए फिर से प्रयास करना होगा।
सोमदेव की जीत हालांकि अप्रत्याशित थी क्योंकि तेज गर्मी और उमस के कारण ब्राजील के खिलाड़ी थॉमज बेलूची पहले सेट के बाद मैच से हट गए। बेलूची के मैच छोड़ने के वक्त सोमदेव 7-6, 4-0 से आगे चल रहे थे।
तेज गर्मी से परेशान बेलूची ने अचानक नेट के पास पहुंचे और सोमदेव से हाथ मिलाकर अंपायर को बताया कि वह मैच से हट रहे हैं। तेज गर्मी के बीच बेलूची ने पहले एकल मुकाबले में रोहन बोपन्ना को पांच सेट तक चले मुकाबले के बाद पराजित किया था लेकिन रविवार को वह धूप और उमस के बीच खेलने की स्थिति में नहीं दिखे।
बेलूची के मैच से हटने से भारत ने स्कोर 2-2 कर लिया है। शुक्रवार को खेले गए दोनों एकल मुकाबलों में मिली हार के कारण भारतीय टीम 0-2 से पिछड़ रही थी लेकिन शनिवार को युगल मुकाबले जीतकर उसने स्कोर 1-2 कर लिया था।
आयोजकों के लिए डेविस कप मुकाबले इस वक्त चेन्नई में कराना विवादों का विषय बन गया है। तेज गर्मी और सुरक्षा कारणों का हवाला देकर आस्ट्रेलियाई टीम ने पिछले वर्ष चेन्नई में खेलने से इंकार कर दिया था।
सोमदेव अच्छी तरह जानते थे कि ब्राजीली खिलाड़ियों को क्ले-कोर्ट पर हराना बेहद मुश्किल है लेकिन तेज धूप और गर्मी उनके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। पहले और दूसरे दिन ऐसा कोई वाक्या सामने नहीं आया लेकिन तीसरे दिन बेलूची का हटना प्ले-ऑफ के कार्यक्रम पर सवाल खड़े कर गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications