हॉकी टेस्ट : भारत ने अर्जेंटीना को बराबरी पर रोका
मध्यांतर तक भारतीय टीम 1-3 से पिछड़ रही थी। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जोरदार खेल दिखाया और एक-एक करके तीन गोल ठोककर बढ़त कायम कर ली। अंतिम समय में अर्जेटीना ने बराबरी का गोल ठोक भारत को निराश कर दिया।
भारत के लिए कप्तान दिवाकर राम ने दो गोल किए जबकि दिनेश मुज्तबा और जय करण ने एक-एक गोल किए। दिवाकर ने दोनो गोल पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए किए।
अर्जेटीना के लिए जुआन क्रूज एगुलेरियो ने दो गोल किए जबकि गाउडियो बैरीरोस और जेबहार्ट ने एक-एक गोल किए।
भारत ने अर्जेंटीना को चार मैचों की टेस्ट श्रंखला में 1-0 से पराजित कर दिया। पहले मुकाबले में उसने 3-2 से जीत दर्ज की थी जबकि बाकी के तीन मुकाबले बराबरी पर छूटे थे।
इसके अलावा भारत ने शनिवार को खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में हॉलैंड को 3-2 से पराजित किया था। इस तरह इस दौरे में भारतीय टीम अजेय रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications