तो क्‍या आज कोलंबो में विराट कोहली की टीम इंडिया रचेगी इतिहास?

कोलंबो। आज टीम इंडिया श्रीलंका में 22 साल बाद टेस्ट सीरीज पर कब्जा करने का अपना सपना पूरा कर सकती है। कोलंबो के सिंहली स्‍पोटर्स स्‍टेडियम पर श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्‍ट मैच में जीत से टीम इंडिया सिर्फ सात विकेट दूर है।

टेस्ट के आखिरी दिन टीम इंडिया सात विकेट चटकाकर टेस्ट सीरीज पर कब्जा कर एक नया रिकॉर्ड बनाना चाहेगी। तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को भारत द्वारा दिए गए 386 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टम्प्स तक तीन विकेट पर 67 रन बना लिए।

सलामी बल्लेबाज कुशल परेरा 24 तथा कप्तान एंजेलो मैथ्यूज 22 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत के लिए इशांत शर्मा ने दो विकेट लिए हैं जबकि उमेश यादव को एक सफलता मिली है।

भारत ने अपनी दूसरी पारी में 274 रन बनाए। पहली पारी में टीम का स्‍कोर 312 रन था। मेजबान टीम की पहली पारी 201 रनों पर सिमट गई थी। टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को श्रीलंका को चौथी पारी में जीत के लिए 386 रनों का लक्ष्य दिया था।

भारत ने रोहित शर्मा (50) और रविचंद्रन अश्विन (58) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से दूसरी पारी में 274 रन बनाए थे। श्रीलंका के लिए दूसरी पारी में नुवन प्रदीप और धम्मिका प्रसाद ने चार-चार विकेट हासिल किए।

भारत ने पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 145) की संघर्षभरी शतकीय पारी के बल पर 312 रन बनाए।

इसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 201 रनों पर ढेर हो गई। श्रीलंका की पहली पारी ढहाने में इशांत शर्मा (54-5) का योगदान अहम रहा।

Story first published: Tuesday, September 1, 2015, 9:56 [IST]
Other articles published on Sep 1, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+