शादीशुदा महिला से चल रहा रोनाल्डो का रोमांस
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द मिरर' के मुताबिक उस महिला का नाम ओलेना हायंस है और वह उक्रेन के करोड़पति व्यापारी जान हाइंस की पत्नी है। 50 वर्षीय जान को अपनी पत्नी और रोनाल्डो के बीच पक रही खिचड़ी की खबर उस समय लगी जब उन्हें पता चला कि रोनाल्डो और उनकी पत्नी ने अब तक 300 से अधिक मोबाइल संदेशों का आदान-प्रदान किया है।
जान ने खुलासा किया कि उनकी पत्नी और रोनाल्डो के बीच इस वर्ष अगस्त से रोमांस चल रहा है। उन्होंने कहा, "एक दिन मैंने अपनी पत्नी का मोबाइल बजते देखा। मैंने यह सोचकर उठा लिया कि कोई जरूरी कॉल या संदेश होगा। मैंने देखा कि रोनाल्डो का संदेश आया था और वैसे न जाने कितने संदेश पहले से आए हुए थे।"
जान को इस बात का यकीन तब हुआ, जब किसी ने उन्हें एक तस्वीर दिखाई जिसमें उनकी पत्नी और रोनाल्डो मैनचेस्टर के एक रेस्टोरेंट से देर रात साथ-साथ बाहर निकलते देखे जा सकते हैं। यह घटना 28 नवंबर की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications