For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SL: दीपक चाहर की मैच जिताऊ पारी की फैन हुई बहन मालती चाहर, तारीफ में लिखी यह बात

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच जारी 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया जहां पर भारतीय टीम ने 3 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। वनडे सीरीज के इस दूसरे मैच में भारतीय टीम पर हार के बादल मंडरा रहे थे लेकिन तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने नाबाद 69 रनों की पारी खेलकर भारतीय टीम को हार के मुंह से बाहर निकालकर जीत दिलाई। चाहर ने इस मैच में न सिर्फ अपने वनडे करियर का पहला अर्धशतक लगाया बल्कि भुवनेश्वर कुमार (19) के साथ बेहद जरूरी साझेदारी कर 8वें विकेट के लिये 84 रनों की नाबाद साझेदारी कर जीत दिलाई।

दीपक चाहर की इस पारी के खेल जगत के कई दिग्गजों समेत क्रिकेट विशेषज्ञों की तारीफ मिली है और इसमें उनकी बहन मालती चाहर का भी नाम शामिल है। मालती चाहर मशहूर हस्तियों की लिस्ट में काफी जाना माना नाम है। वह कई मौकों पर अपने भाई का समर्थन करते हुए नजर आयी हैं। पेशे से मॉडल मालती चाहर कई मौकों पर भारतीय टीम के मैचों में कई दिग्गज क्रिकेटर्स के साथ चीयर करते हुए नजर आई हैं।

और पढ़ें: T20 विश्वकप 2021 में खेलने वाली टीम का कप्तान हुआ गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में दीपक चाहर की मैच जिताऊ पारी की तारीफ करते हुए मालती चाहर ने ट्वीट करते हुए लिखा,' और तुमने कर दिखाया मेरे भाई, तुमने न सिर्फ भारत के लिये मैच जीता बल्कि हर भारतीय का दिल जीत लिया है। दीपक चाहर आप स्टार हो ऐसे ही चमकते रहो और देश के लिये मैच जीतते रहो।'

गौरतलब है कि भारतीय टीम ने 160 रन पर अपने 6 विकेट खो दिये थे और मुश्किल में नजर आ रही थी, तभी भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने दीपक चाहर को भुवनेश्वर कुमार से पहले भेजते हुए बल्लेबाजी में प्रमोट किया। 193 के स्कोर पर भारत का 7वां विकेट गिरा और लगा कि भारतीय टीम आज पक्का मैच हार जायेगी लेकिन कोच राहुल द्रविड़ का यह दांव काफी शानदार साबित हुआ। दीपक चाहर ने भुवनेश्वर कुमार के साथ शानदार साझेदारी की और 44 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और आगे चलकर टीम को मैच भी जिताया।

और पढ़ें: IND vs SL: डरहम में बैठी विराट सेना ने किया द्रविड़ की टीम को चीयर, BCCI ने शेयर किया वीडियो

आपको बता दें कि दीपक चाहर ने इससे पहले गेंदबाजी में भी 2 विकेट हासिल किये थे और उनकी शानदार पारी के चलते जब भारतीय टीम को जीत हासिल हुई तो उन्हें मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। मैच के बाद दीपक चाहर ने कहा कि यहां पर काफी गर्मी थी और हम अच्छा करने में कामयाब रहे। हम 275 के स्कोर पर उन्हें रोकने पर कामयाब रहे जो कि चेज के लिये इस विकेट पर अच्छा स्कोर था। उस वक्त मेरे दिमाग में सिर्फ एक ही बात थी कि यह वो पारी है जिसके मैं सपने देखा करता था और देश के लिये मैच जिताकर मैं इसे पूरा कर सकता था।

चाहर ने आगे बताया कि राहुल सर ने मुझे सभी गेंद खेलने को कहा था, मैंने इंडिया के लिये खेलते हुए कुछ पारियां खेली थी जिसकी वजह से मुझे खुद पर विश्वास था कि मैं 7वे ंनंबर पर बल्लेबाजी करने के काबिल हूं। आशा करता हूं कि आने वाले मैचों में मुझे बल्लेबाजी करने की जरूरत पड़े, जब हमारा चेज 50 के नीचे पहुंच गया तो मुझे यकीन हो गया कि हम जीत सकते हैं और मैच वहां से बॉल बाय बॉल हो गया था और हमें रिस्क लेने की जरूरत नहीं थी।

Story first published: Wednesday, July 21, 2021, 19:14 [IST]
Other articles published on Jul 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+