For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

43 साल बाद दिनेश कार्तिक ने भारत के लिए बना दिया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

धर्मशाला। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में खेला गया। टेस्ट सीरीज में 1-0 से जीत हासिल करने के बाद वनडे सीरीज में जीत से आगाज करने उतरी टीम इंडिया की हालत खस्ता है। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में सौंपी गई लेकिन रोहित कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पाए और मात्र 2 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा से पहले शिखर धवन 0 पर होकर पवेलियन लौट गए। रोहित धवन का विकेट 2 के स्कोर पर ही गिर चुका था जिसके बाद बल्लेबाज करने आए डेब्यू कर रहे बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने एक छोर से पारी को संभाला लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे।

अय्यर के साथ बल्लेबाज कर रहे दिनेश कार्तिक 0 पर आउट हुए लेकिन आउट होने के साथ-साथ उन्होंने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दरअसल दिनेश कार्तिक 18 गेंदें खेलने के बाद 0 पर आउट हुए। इसी के साथ दिनेश कार्तिक भारत की तरफ से ज्यादा गेंदों का सामना करने के बाद 0 पर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।

कार्तिक से 43 साल पहले 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल स्टेडियम में खेलते हुए सोल्कर 17 गेंदों का सामना करने के बाद आउट हुए थे। सोल्कर के अलावा 2002 में भारत के डब्ल्यूवी रमन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 16 गेंदों पर बिना कोई रन बनाकर आउट हुए थे। इसके अलावा 2001 में सौरव गांगुली श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में 16 गेंदों में 0 पर आउट हुए थे।

Story first published: Sunday, December 10, 2017, 17:16 [IST]
Other articles published on Dec 10, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+