For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

डेब्यू मैच में 'सचिन की जर्सी' पहन कर उतरे शर्दुल ठाकुर, कर दिया कमाल

भारत की तरफ से डेब्यू करने वाले युवा गेंदबाज शर्दुल ठाकुर के लिए भी खास दिन था।

कोलंबो। भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मैच 168 रनों से जीत लिया। भारत ने सीरीज में 4-0 से बढ़त बना ली है। कोलंबो में खेला गया वनडे पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के लिए वनडे करियर का 300वां मैच था। लेकिन इसके अलावा भारत की तरफ से डेब्यू करने वाले युवा गेंदबाज शर्दुल ठाकुर के लिए भी खास दिन था।

वैसे तो ये गेंदबाज आईपीएल में अपनी घातक गेंदबाजी के दिग्गजों को प्रभावित कर चुका है लेकिन श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू करते समय शर्दुल किसी और बात को लेकर चर्चा में आ गए। दरअसल शर्दुल ने अपने पहले मैच में 10 नंबर की जर्सी चुनी। आपको याद होगा कि 10 नंबर की जर्सी कोई और नहीं बल्कि खुद क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर पहनते थे।

लेकिन ठाकुर ने इस जर्सी को पहनकर मैदान पर उतरते ही सालों पुरानी उन खूबसूरत यादों को तरोताजा कर दिया। गौरतलब है कि सचिन ने साल 2012 में वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। तब से डेब्यू करने वाले किसी भारतीय खिलाड़ी ने 10 नंबर की जर्सी नहीं चुनी थी।

10 नबर की जर्सी के बारे में मैच के बाद जब शर्दुल ठाकुर से पूछा गया तो उन्होंने कहा- "मेरी बर्थ डेट का टोटल 10 है इसलिए मैंने अपनी जर्सी का नंबर 10 रखा है।" दरअसल शार्दुल का जन्म 16 अक्टूबर 1991 को हुआ था। पिछले एक साल से टीम इंडिया में चयन के बाद भी बाहर बैठने वाले शर्दुल को आखिरकार मौका मिल ही गया। शर्दुल ने अपने पहले वनडे मैच में न केवल भारतीय गेंदबाजी का आगाज किया बल्कि पूरे मैच में किफायती गेंदबाजी करते हुए 7 ओवरों में 26 रन देकर 1 विकेट भी झटका। शार्दुल ने अपने पहले विकेट के तौर पर श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला को धोनी के हाथों कैच आउट करा पवेलियन भेजा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+