For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत बनाम श्रीलंका, चौथा वनडे: भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर किया क्लीन स्वीप

भारत और श्रीलंका के बीच पांच वनडे मैच की सीरीज का आखिरी यानी पांचवा मैच कोलंबो में खेला जा रहा है।

कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच पांच वनडे मैच की सीरीज का आखिरी यानी पांचवा मैच कोलंबो में खेला गया। भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया।

कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम ने दांबुला में खेला गया पहला वनडे 9 विकेट के बड़े अंतराल से जीत लिया था। दूसरे वनडे में भारतीय टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। लेकिन भारतीय टीम के काम आया पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का अनुभव। धोनी ने भुवनेश्नर कुमार के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की और भारतीय टीम को 3 विकेट से जिता दिया था

तीसरा वनडे भारत ने 6 विकेट से हराकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाई और चौथे वनडे में 168 रनों से हराकर सीरीज में 4-0 से बढ़त बना ली थी। आपको बता दें कि इससे पहले भारत ने श्रीलंका को तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ किया था।

INDvSL: पढ़ें LIVE CRICKET स्कोर

  • भुवनेश्वर कुमार बने मैन ऑफ द मैच, जसप्रीत बुमराह को मिला मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड
  • 10:20PM- विराट कोहली 110 रन बनाकर और एमएस धोनी 1 रन बनाकर नाबाद रहेे। भारत ने 239 रनों के लक्ष्य को 46.3 ओवर में हासिल कर लिया।
  • 10:15PM- भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 5-0 से किया क्लीन स्वीप।
  • 10:13PM- भारत को लगा चौथा झटका, केदार जाधव 63 रन बनाकर हसरंगा का शिकार बने।
  • 10:01PM- विराट कोहली ने जड़ा करियर का 30वां शतक, भारत जीत की तरफ
  • 8:58PM- भारत को लगा तीसरा झटका, मनीष पांडे 36 रन बनाकर आउट। पुष्पकुमारा ने लिया विकेट।
  • 8:48PM- विराट कोहली ने जड़ी करियर की 45वीं फिफ्टी, 23 ओवर के बाद भारत का स्कोर 122/2
  • 8:40PM- कोहली-पांडे की सधी हुई बैटिंग, भारत का स्कोर 100 पार
  • 7:54PM- 34 के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा, रोहित शर्मा 16 रन बनाकर आउट। विश्वा ने लिया विकेट।
  • 7:35PM- भारत को लगा झटका, सीरीज में पहली बार खेल रहे रहाणे सस्ते में आउट। 5 रन बनाकर मलिंगा का शिकार बने।
  • 7:15PM- 239 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया
  • 6:36PM- 238 के स्कोर पर ऑलाउट हुई श्रीलंका, भारत को जीत के लिए चाहिए 239 रन। भुवनेश्वर कुमार ने मिलंगा को किया आउट। भुवी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए।
  • 6:32PM- श्रीलंका का 9वां विकेट गिरा, सिरीवर्दना 18 रन बनाकर आउट। भुवी ने लिया विकेट।
  • 6:24PM- श्रीलंका का 8वां विकेट गिरा, बुमराह ने पुष्पकुमारा को किया बोल्ड
  • 6:15PM- श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा, धोनी ने की 100वीं स्टंपिंग। चहल की गेंद पर धनंजया को किया स्टंप आउट।
  • 6:08PM- श्रीलंका को लगा छठा झटका, 9 रन बनाकर हसरंगा रन आउट, स्कोर 205/6
  • 6:01PM- आधी श्रीलंकाई टीम पवेलियन लौटी, कुलदीप ने मैथ्यूज को किया आउट। 55 रन बनाकर हुए आउट। श्रीललंका का स्कोर 200/5
  • 5:47PM- थिरिमन्ने को भुवी ने किया बोल्ड। 68 रन बनाकर हुए आउट।
  • 5:45PM- थिरिमन्ने के बाद मैथ्यूज ने भी जड़ी फिफ्टी, श्रीलंका का स्कोर 39 ओवर के बाद
  • 5:15PM- लाहिरू थिरिमन्ने ने जड़ी फिफ्टी, श्रीलंका का स्कोर 150 के पार
  • श्रीलंका का स्कोर 23 ओवर के बाद 121/3
  • 4:38PM- आपको बता दें कि कुलदीप यादव और युजवेन्द्र चहल भारत ने 922 वनडे मैचों के इतिहास में पहली बार दो wrist spinners (विशेषज्ञ कलाई स्पिनर) खेल रहे हैं।
  • 3:48PM- श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा, फिफ्टी से चूके थरंगा आउट। बुमराह ने लिया विकेट।
  • 3:30PM- 40 के स्कोर पर श्रीलंका को लगा दूसरा झटका, मुनावीरा 4 रन बनाकर आउट। भुवनेश्वर कुमार ने लिया विकेट।
  • 3:14PM- श्रीलंका को लगा शुरुआती झटका, डिकवेला 2 रन बनाकर आउट। भुवनेश्वर कुमार ने किया कॉट एंड बोल्ड
  • 3:02PM- बल्लेबाजी के लिए उतरी श्रीलंकाई टीम। ओपनिंग के लिए आए थरंगा और डिकवेला। भुवनेश्वर कुमार ने किया पहला ओवर।
  • 2:40PM- श्रीलंका के कप्तान उपुल थरंगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला
  • 2:21PM- आधे घंटे देरी से शुरू होगा मैच। 2 बजकर 30 मिनट पर होगा टॉस।
  • 2:00PM- बारिश के कारण टॉस होने में देरी। कुछ समय में होगा टॉस।
  • भारत प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), केदार जाधव, मनीष पांडे, एमएस धोनी (कीपर), भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बूमराह।
  • श्रीलंका प्लेइंग इलेवन: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), दिलशान मुनावीरा, लाहिरू थिरिमने, उपुल थरंगा (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, मिलिंदा सिरीवर्दना, वनिडु हसरंगा, अकिला धनंजया, मलिंडा पुष्पककुमार, विश्वा फर्नांडो, लसिथ मलिंगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+