गाले टेस्ट में हार्दिक पांड्या के डेब्यू के साथ बड़ौदा ने 14 साल बाद क्रिकेट में देखा ये दिन
नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। भारतीय टीम में फटाफट क्रिकेट की नयी सनसनी हार्दिक पांड्या को शामिल किया गया है। जानिए उनके इस टेस्ट टीम में शामिल होते ही कैसे एक अनोखा रिकॉर्ड बन गया।

फटाफट क्रिकेट की नयी सनसनी हार्दिक पांड्या को मिला टेस्ट में मौका
बड़ौदा के हार्दिक पांड्या गाले टेस्ट में पदार्पण करने के साथ ही भारत के 289वें टेस्ट खिलाड़ी बन गए। 2003 के बाद यह पहला मौका है, जब बड़ौदा के किसी प्लेयर ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। 14 साल पहले इरफान पठान ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था, जिन्होंने अपने पदार्पण के बाद एक स्विंग गेंदबाज के रूप में सनसनी मचाई थी।

बड़ौदा के दूसरे क्रिकेटर जिन्हें टेस्ट टीम मिला मौका
भारत ने श्रीलंका दौरे के पहले आखिरी टेस्ट धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। धर्मशाला टेस्ट में भी भारत के लिए एक युवा क्रिकेटर ने टेस्ट क्रिकेट में पहला कदम रखा था। उत्तर प्रदेश के 22 वर्षीय कुलदीप यादव 288वें टेस्ट खिलाड़ी बने थे। कुलदीप यादव भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले पहले चाइनामैन गेंदबाज हैं ।

अश्विन खेल रहे अपना 50वां टेस्ट
वहीं गाले टेस्ट में टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर रविंचंद्रन अश्विन अपना 50वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। यह गाले का वही मैदान है जो अश्विन के लिए बेहद लकी रहा है. 2015 में इस मैदान पर खेले गए टेस्ट मैच में उन्होंने 10 विकेट झटके थे। अश्विन अब तक अपने 49 टेस्ट मैचों में 275 विकेट झटक चुके हैं और यह उनका 50 वां टेस्ट मैच है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications