पाकिस्तान को शनिवार को राष्ट्रमंडल खेलों में तीन बार स्वर्ण पदक जीत चुकी आस्ट्रेलियाई टीम के हाथों पराजित होना पड़ा था जबकि भारत को भी आस्ट्रेलिया ने ही अपने दूसरे मुकाबले में 5-2 से शिकस्त दी थी।
भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में मलेशिया को 3-2 से पराजित किया था। पाकिस्तानी टीम ने अपने पहले मुकाबले में मलेशिया को पराजित किया था।
हॉकी स्पर्धा में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन्हें पांच-पांच के दो ग्रुप में विभाजित किया गया है। पूल-ए से सेमीफाइनल के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच यह टक्कर हो रही है। आस्ट्रेलिया, कनाडा और इंग्लैंड की टीमें पहले ही सेमीफाइीनल में अपना स्थान पक्का कर चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।