दिल से काफी रोमांटिक हैं विस्फोटक शिखर धवन- बीवी ने खोले थे राज
गॉल। शिखर धवन (190) और चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 75) के बीच शानदार साझेदारी के दम पर भारत ने गॉल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में श्रीलंका के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे सत्र में बुधवार को अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। मेजबान टीम ने चायकाल तक दो विकेट के नुकसान पर 282 रन बना लिए हैं।
आज का दिन पूरी तरह से शिखर धवन के नाम रहा, मुरली विजय की जगह टीम में शामिल हुए धवन ने जोरदार ढंग से आज खेल दिखाया है और ये जता दिया कि लोग उन्हें अगर क्रिकेट का गब्बर सिंह कहते हैं तो गलत नहीं कहते हैं।

टेस्ट करियर का पांचवां शतक
मालूम हो कि बुधवार को शिखर धवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक लगाया है। धवन ने अपने 100 रन केवल 110 बॉल पर पूरे किए। श्रीलंका के खिलाफ ये उनकी दूसरी सेन्चुरी रही। इत्तेफाक की बाद ये है कि शिखर धवन का पिछला टेस्ट शतक दो साल पहले गॉल में ही श्रीलंका के खिलाफ आया था।

प्यार और इमोशंस काफी मायने रखते हैं
ये तो हुई खेल की बात लेकिन आपको हम यहां बताते हैं कि क्रिकेट के बाहर शिखर धवन काफी आशिक मिजाज और फिल्मी टाइप के इंसान हैं। एक इंटरव्यू के दौरान शिखर धवन ने कहा था कि वो फिल्में बहुत देखा करते हैं और उनके लिए प्यार और इमोशंस काफी मायने रखते हैं।

तीन बच्चों के पिता
धवन की लाइफ क्रिकेट और लव पर टिकी हुई है, उन्होंने अपने से दस साल बड़ी हॉफ ब्रिटीश और हॉफ इंडियन आयशा मुखर्जी से शादी की है, जिनकी पहली शादी से दो बेटियां थी। साल 2014 में धवन एक बेटे के पिता बने, जो उनकी और आयशा की पहली संतान है। इसलिए अब शिखर धवन तीन बच्चों के पिता हैं।

हूबहू शिखर धवन जैसा
वो अपने बेटे की तरह अपनी बेटियों पर भी जान छिड़कते हैं और समय-समय पर बेटियों संग तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।शिखर के बेटे का नाम जोरावर है और वो हूबहू शिखर धवन जैसा ही दिखता है।

सॉफ्ट और लविंग
शिखर की पत्नी अपने परिवार संग ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान आयशा मुखर्जी ने कहा था कि शिखर धवन मैदान पर तो काफी एग्रेसिव और विस्फोटक हैं लेकिन दिल से बहुत सॉफ्ट और लविंग हैं, वो बहुुुत रोमांटिक हसबैंड और केयरिंग फादर हैं।

गब्बर सिंह का संवाद
धवन को शोले फिल्म के गब्बर सिंह का संवाद काफी पसंद है और अक्सर मैच के दौरान उनके मुंह से वो संवाद निकलते रहते थे और इसी कारण उनके साथियों ने उनका नाम गब्बर सिंह रख दिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications