कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जी रही है। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। वैसे तो इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन अपनी ओर ध्यान आकर्षित कर रहा लेकिन कुछ और भी है जो क्रिकेट के मैदान पर घटित हो रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं मैदान पर पिलाई जाने वाली ड्रिंक्स की।
भारत के खिलाफ श्रीलंका में जारी सीरीज के दौरान लड़कियां खिलाड़ियों के लिए ड्रिंक्स लेकर मैदान में उतर रही हैं। श्रीलंकाई क्रिकेट में यह बिल्कुल ताजा प्रयोग कहा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंका बोर्ड से जुड़े अधिकारी इस नए प्रोयोग से काफी उत्साहित हैं।
खबरों के मुताबिक मौजूदा सीरीज से जुड़ी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी आईटीडब्लू के सह-संस्थापक भैरव शान्थ ने बताया, 'हमलोग कुछ बदलाव चाहते थे और हमारा यह आइडिया क्लिक कर गया। लड़कियों ने सीरीज के पहले और दूसरे टेस्ट के दौरान मैदान पर ड्रिंक्स पहुंचाने का काम किया। 12 अगस्त से शुरू हो रहे पल्लेकेल टेस्ट में भी उन्हें ड्रिंक्स परोसते देखा जा सकता है। इसक बाद वनडे सीरीज में भी उनकी ड्यूटी तय है।'
आपको बता दें कि क्रिकेट के इतिहास में ब्रेक के दौरान ड्रिंक्स लेकर मैदान पर जाने वाली गाड़ी के साथ लड़कियां को पहले भी देखा जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे पहले 1938 में ग्राउंड पर महिलाओं को देखा गया, जब इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच हेडिंग्ले टेस्ट में वे खिलाड़ियों के लिए चाय लेकर उतरी थीं।