धवन-पांड्या ने शुरू किया नया 'डैडी डी' सेलीब्रेशन स्टायल, आपने देखा?
पल्लेकल। श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में भारतीय शतकवीरों की तरफ से अनोखा सेलीब्रेशन स्टायल देखने को मिला। टीम इंडिया का ये नया सेलिब्रेशन स्टाइल सुर्खियों में है। आखिरी टेस्ट मैच में शिखर धवन ने अपने शतक का जश्न नए स्टाइल में मनाया। धवन ने शतक जमाने के बाद पैवेलियन की ओर इशारा करते हुए दोनों हाथ ऊपर करते हुए V- विक्ट्री साइन बनाया था। उसे वे 'Daddy D' pose का नाम दे रहे हैं।

धवन-पांड्या ने शतक बनाते ही किया डैडी डी सेलीब्रेशन
खेल के दूसरे दिन आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पंड्या ने शानदार तूफानी अंदाज में शतक जमाया तो उन्होंने भी धवन की तरह की पैवेलियन की ओर इशारा करते हुए दोनों हाथ ऊपर करते हुए V- विक्ट्री साइन बनाया था।

तो अब मूंछों पर ताव नहीं देंगे धवन!
फैंस के बीच इस बात की खूब चर्चा हो रही है कि आखिर क्यों टीम इंडिया के इन दो बल्लेबाजों ने शतक जमाने के बाद हाथ से ‘वी' बनाते हुए जश्न मनाया। क्योंकि अक्सर देखा गया है कि शिखर धवन कोई भी बड़ी पारी खेलने के बाद दोनों हाथ फैलाकर पवेलियन की तरफ देखकर मुस्कुराते हैं। कई बार देखा गया है कि धवन अपनी मूंछों पर ताव देते हैं।
|
ये है क्या डैडी डी स्टायल?
लेकिन क्या आप जानते हैं कि टीम इंडिया का नया सेलीब्रेशन स्टाइल क्या है? हम बताते हैं, दरअसल, टीम इंडिया ने शिखर धवन को ये नया नाम दिया है। पल्लेकेल टेस्ट की पहली पारी में 119 रन बनाते ही पता चला कि ड्रेसिंग रूम में उन्हें 'डैडी डी' कहा जाने लगा है। जो अब उनके जश्न मनाने के नए अंदाज के साथ जुड़ गया है। और यह स्टाइल ‘Daddy D' pose के नाम से उभर आया है। इस राज से पर्दा उठाया है खुद धवन, पांड्या और केएल राहुल ने। इन तीनों ने ट्विटर पर इस राज का खुलासा किया।
|
केएल राहुल ने भी किया एंज्वॉय
धवन ने रविवार को अपने ट्विटर पर अपनी और केएल राहुल व हार्दिक पांड्या की ‘डैडी डी' वाले पोज की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘अभी ऐसे कई और पोज आने हैं हार्दिक पांड्या, केएल राहुल ने हमारे डैडी डी पोज को एंजॉय किया।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
