Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvSL: तूफानी शतक लगाकर पांड्या ने रचा इतिहास, बने पहले भारतीय

पल्लेकल। श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में दूसरे दिन लंच तक टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 487 रन बनाए। अपने करियर का तीसरा टेस्ट मैच खेल रहे हार्दिक पांड्या ने तूफानी अंदाज में कई बड़े रिकॉर्ड को अंजाम दिया। पांड्या ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का पहला शतक जड़ा। न केवल शतक जड़ा बल्कि 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए भारत की तरफ सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया।

पांड्या ने पहला टेस्ट शतक शानदार अंदाज में महज 86 गेंदों में लगाया। उन्होंने इस दौरान 7 गगनचुंबी छक्के और 7 चौके लगाए। टेस्ट क्रिकेट में इतिहास में यह भारत की ओर से लगाया गया पांचवां सबसे तेज शतक है। पांड्या ने अपना शतक चौका लगाकर पूरा किया।

इसके अलावा हार्दिक पांड्या भारत की तरफ से एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए। पुष्पकुमारा के 116वें ओवर में पांड्या ने 26 रन बनाए। इस ओवर में पांड्या ने पहली दो गेंदों में शानदार चौके लगाए। उसके बाद छक्कों की हैट्रिक लगा दी। पांड्या ने लगातार तीन गगनचुंबी छक्के लगाए। लंच तक हार्दिक पांड्या 108 और उमेश यादव 3 रन बनाकर क्रीज पर थे। हालांकि लंच के बाद केवल तीन गेंदे ही खेल पाई भारती पारी और 487 के स्कोर पर ऑलाउट हो गई। पांड्या 10वें शिकार बने।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+