इंग्लैंड का भारत लौटना उपमहाद्वीपीय क्रिकेट के हित में : पीसीबी
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' ने पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सलीम अल्ताफ के हवाले से लिखा है अगर इंग्लिश टीम भारत दौरे पर जाती है तो इससे भारत और पाकिस्तान के बीच अगले वर्ष जनवरी-फरवरी में खेली जाने वाली क्रिकेट श्रंखला को भी हरी झंडी मिलने के आसार बनेंगे।
बकौल अल्ताफ, "मैं इंग्लैंड के कप्तान केविन पीटरसन के उस बयान का पूरी तरह समर्थन करता हूं, जिसमें उन्होंने कहा है कि डरपोक बने रहकर क्रिकेट को जारी नहीं रखा जा सकता। मुंबई की घटना ने क्रिकेट के लिहाज से काफी कुछ बदला है और अब हमें क्रिकेट को जारी रखकर अपना संदेश प्रसारित करना है।"
उल्लेखनीय है कि आतंकी हमले से घबराकर इंग्लैंड की टीम भारत के साथ खेली गई सात मैचों की एकदिवसीय श्रंखला के दो मैच अधूरा छोड़कर ही स्वदेश लौट हो गई थी। दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट श्रंखला भी खेली जानी है लेकिन इसके लिए इंग्लिश टीम अपने सुरक्षा सलाहकार रेग डिक्सन की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications