For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SL: इरफान पठान का खुलासा, बताया- क्यों श्रीलंका दौरे पर रनों का अंबार लगायेंगे पृथ्वी शॉ

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली सीरीज को लेकर भविष्यवाणी की है। पठान का मानना है कि श्रीलंका के खिलाफ इस द्विपक्षीय सीरीज में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ रनों का अंबार लगाते नजर आयेंगे। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम साल 2018 के बाद पहली बार श्रीलंका दौरे पर पहुंची है जहां पर शिखर धवन की कप्तानी देवदत्त पाड्डिकल, ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज शामिल किये गये हैं जो कि शिखर धवन के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं, हालांकि पृथ्वी शॉ के साथ शिखर धवन की साझेदारी के रिकॉर्ड को देखते हुए पहले मैच में शॉ को जगह मिलना लगभग तय माना जा रहा है।

और पढ़ें: 'अगर IPL 2022 में धोनी नहीं खेले तो मैं भी कह दूंगा अलविदा', संन्यास को लेकर सुरेश रैना ने किया बड़ा ऐलान

भारत और श्रीलंका के बीच 13 जुलाई से शुरू होने वाली वनडे सीरीज को श्रीलंका क्रिकेट टीम के खेमे में कोरोना वायरस का प्रकोप देखते हुए रिशेड्यूल कर दिया गया है और अब यह सीरीज 17 जुलाई से खेली जायेगी। वहीं पर 21 जुलाई से शुरू होने वाली टी20 सीरीज अब 24 जुलाई से शुरू होगी। टी20 सीरीज में दोनों टीमें सीरीज के पहले 2 मैच लगातार खेलती नजर आयेंगी।

और पढ़ें: द हंड्रेड में हिस्सा लेने पहुंचे वहाब रियाज को इंग्लैंड से किया डिपोर्ट, एयरपोर्ट से ही वापस भेजा पाकिस्तान

श्रीलंका के खिलाफ लगायेंगे रनों का अंबार

श्रीलंका के खिलाफ लगायेंगे रनों का अंबार

इरफान पठान ने पृथ्वी शॉ के घरेलू क्रिकेट में किये गये प्रदर्शन और फिर आईपीएल 2021 में उनके प्रदर्शन का हवाला देते हुए कहा कि मुझे ऐसा कोई कारण समझ नहीं आ रहा कि जिससे मैं कह सकूं कि यह दायें हाथ का बल्लेबाज अपने घरेलू प्रदर्शन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्यों दोहरा नहीं सकता।

स्टार स्पोर्टस के शो क्रिकेट कनेक्टेड में बात करते हुए उन्होंने कहा,'अगर वो घरेलू क्रिकेट में रन बना सकते हैं तो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी रनों का अंबार लगा सकते हैं। आईपीएल में उन्होंने जिस तरह की फॉर्म से रन बनाया उससे उनके आत्म-विश्वास को काफी बल मिला होगा। मुझे लगता है कि इससे श्रीलंका के खिलाफ उनका प्रदर्शन भी बेहतर नजर आयेगा।'

पठान ने बताया कैसे दूर की बल्लेबाजी की तकनीकी समस्या

पठान ने बताया कैसे दूर की बल्लेबाजी की तकनीकी समस्या

पठान का मानना है कि शॉ के पास अपनी इस शानदार फॉर्म को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में भी जारी रखने की काबिलियत है। इरफान ने शॉ की तारीफ करते हुए आगे बताया कि कैसे इस खिलाड़ी ने पिछले साल बल्लेबाजी में आ रही तकनीकी समस्याओं को दूर कर फिर से भारतीय टीम में जगह बनाने में सफलता हासिल की।

उन्होंने कहा,'शॉ ने जिस तरह से विजय हजारे ट्रॉफी में प्रदर्शन किया वह उसका फायदा उठाने में कामयाब रहे। पिछले साल आईपीएल में खराब प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने क्या किया, वो घरेलू क्रिकेट में वापस लौटे और रनों का अंबार लगा दिया। विजय हजारे से मिले मोमेंटम को शॉ ने आईपीएल में भी दोहराया और निरंतर भी रहे। जिस हिसाब से उन्होंने प्रदर्शन किया मुझे लगता है कि वही सही तकनीक है। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी तकनीक में भी कुछ सुधार किये। अब उनका बल्ला शरीर के करीब आता है जो कि काफी शानदार है। वह आखिरी समय तक स्थिर खड़े रहते हैं जो कि काफी अधिक मदद करता है।'

विश्व कप की टीम में जगह बनाने का है मौका

विश्व कप की टीम में जगह बनाने का है मौका

गौरतलब है कि पृथ्वी शॉ ने घरेलू वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी के 2020-21 सीजन के दौरान 165.40 की औसत से 827 रन बनाये। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 138.29 कार रहा। 8 मैचों में शॉ ने 4 शतक भी लगाये जिसमें एक नाबाद दोहरा शतक भी शामिल है।

पृथ्वी शॉ ने भारत के लिये अपनी आखिरी वनडे सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली थी जिसके तीनों मैच में उनका प्रदर्शन बेहतरीन था। इतना ही नहीं आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के लिये खेलते हुए भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। हालांकि कोरोना वायरस के चलते आईपीएल को बीच में ही रोकना पड़ा और बाकी के मैचों का आयोजन 19 सितंबर से यूएई में आयोजित कराया जाना है। आपको बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में पृथ्वी शॉ के पास शानदार प्रदर्शन कर अक्टूबर-नवंबर में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप की टीम में अपनी जगह पक्की करने का मौका है।

Story first published: Saturday, July 10, 2021, 0:14 [IST]
Other articles published on Jul 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+