ब्रिटेन में होगा रूनी का पुतला दहन
इस संस्था का नाम 'एडिनब्रिज बोनफायर सोसायटी' है। यह संस्था हर साल किसी एक नकारात्मक छवि वाले व्यक्तित्व के पुतले का दहन करती है और इस साल उसने रूनी को चुना है। संस्था की वार्षिक परेड शनिवार को है इसी दिन एक भव्य समारोह में लोग रूनी के पुतले का दहन करेंगे। यह संस्था पहले ही चेरी ब्लेयर, गोर्डन ब्राउन, रसेल ब्रांड और केटी प्राइस के पुतलों का दहन कर चुकी है।
स्थानीय समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के अनुसार माना जा रहा है कि मैनचेस्टर युनाइटेड के सबसे महंगे स्टार रूनी के पुतले को जलाने के लिए 15,000 से अधिक लोग एकत्र होंगे। दहन के लिए जिस पुतले का बनाया गया, वह बेहद दिलचस्प है। पुतले को मैनचेस्टर युनाइटेड जैसी जर्सी पहनाई गई है। पुतले के एक हाथ में नोटों से भरा थैला है और दूसरे हाथ में अनुबंध के कागजात हैं।
केंट स्थित इस संस्था से जुड़े चार्ल्स लैवर ने कहा, "इस साल हम रूनी के पुतले का दहन करेंगे। मैं फुटबाल से नफरत करता हूं और इसलिए एक फुटबलार का पुतला जलाकर मुझे खुशी होगी। इसको लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है।"
गौरतलब है कि इसी साल सितम्बर में रूनी उस समय विवादों में आ गए थे जब एक युवती ने उनके साथ पैसे लेकर सम्बंध बनाने का दावा किया था। इस विवाद की वजह से रूनी का वैवाहिक जीवन भी खतरे में पड़ गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications