श्रीलंका के खिलाफ अगले वनडे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, केदार जाधव सीरीज से हुए बाहर
नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ अगले वनडे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। चोट लगने की वजह से केदार जाधव सीरीज से बाहर हो गए हैं। केदार को प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी और हैम्सट्रिंग की चोट की वजह पूरी सीरीज में टीम से बाहर रखा गया है। जाधव को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिये ही चुना गया था।
केदार जाधव के चोटिल होने के बाद उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को टीम इंडिया में जगह मिली है। सुंदर तमिलनाडु की ओर से खेलते हैं और केदार जाधव की जगह वो धर्मशाला वनडे में टीम इंडिया की ओर से मैदान में उतरेंगे। केदार के टीम से बाहर होने के साथ ही मनीष पांडे का भी टीम में शामिल किया गया है।
इस सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में टीम की बल्लेबाजी पर सभी की निगाहें टिकी है।
भारत की वनडे टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, वाशिंगटन सुंदर, दिनेश कार्तिक, एमएस धौनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
