ब्रिटेन के समाचार पत्र 'गार्जियन' ने कॉर्क के हवाले से लिखा है, "मैंने कई खिलाड़ियों से बात की है। वे सभी मुंबई की घटना से बेहद डरे हुए हैं और उनके भारत लौटने की संभावना नहीं के बराबर है। मुंबई की घटना का खिलाड़ियों की मनोदशा पर बहुत गहरा असर पड़ा है।"
इस बीच सूचना मिली है कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो इंग्लैंड की टीम टेस्ट श्रंखला से पहले अबूधाबी में अभ्यास मैच खेलेगी। वहीं से इंग्लिश टीम भारत के लिए रवाना हो जाएगी।
उल्लेखनीय है कि आतंकी हमले से घबराकर इंग्लैंड की टीम भारत के साथ खेली गई सात मैचों की एकदिवसीय श्रंखला के शेष दो मैच खेले बगैर ही स्वदेश लौट हो गई थी।
दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट श्रंखला भी खेली जानी है लेकिन इसके लिए इंग्लिश टीम के खिलाड़ी भारत लौटने में आनाकानी कर रहे हैं।
भारत और इंग्लैंड के क्रिकेट बोर्डो के बीच हालांकि इस श्रंखला को मूर्त रूप देने के लिए बातचीत चल रही है। इसके लिए ईसीबी के सुरक्षा विशेषज्ञ इन दिनों भारत में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।