ब्रिटेन का समाचार पत्र 'गार्जियन' लिखता है कि अब भारतीय टीम को भी यकीन होने लगा है कि वह बहुत जल्द दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बन जाएगी। चेन्नई टेस्ट में उसका प्रदर्शन इसका प्रमाण है और इस मैच ने आने वाले दिनों के लिए महेंद्र सिंह धोनी की टीम में जबरदस्त आत्मविश्वास भर दिया है।
पत्र लिखता है कि चेपक स्टेडियम में भारत को मिली जीत नि:संदेह काबिलेतारीफ है क्योंकि यह एक ऐसी पिच पर हासिल की गई जीत है, जिसकी तस्वीरें चंद्रमा की उन तस्वीरों से बिल्कुल मेल खाती हैं तो हाल ही मे भारतीय चंद्र मिशन से प्राप्त हुई है।
पत्र ने आगे लिखा है कि चेपक की पिच को देखकर तो यही लगा कि शायद भारत सरकार ने चेपक की पुरानी तस्वीरें उतारी थीं और उसका चंद्र मिशन एक धोखा मात्र था।
पत्र के मुताबिक जैसे-जैसे हार का गम कम होगा इंग्लैंड टीम को यह सोचकर संतोष होगा कि वह टेस्ट क्रिकेट के एक ऐसे मैच का हिस्सा थी, जो राजनीति दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।