Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धोनी को लेकर कोहली ने फिर दिया भावुक बयान, खास मुकाम पर कह दी बड़ी बात

कोलंबो। भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मैच 168 रनों से जीत लिया। भारत ने सीरीज में 4-0 से बढ़त बना ली है। कोलंबो में खेला गया वनडे पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के लिए वनडे करियर का 300वां मैच था।

300 वनडे खेलने वाले धोनी छठे खिलाड़ी बन गए धोनी

300 वनडे खेलने वाले धोनी छठे खिलाड़ी बन गए धोनी

भारत की तरफ से 300 वनडे खेलने वाले धोनी छठे खिलाड़ी बन गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (463 वनडे), राहुल द्रविड़ (344 वनडे), मोहम्मद अजहरुद्दीन (334 वनडे), सौरव गांगुली (311 वनडे) और युवराज सिंह (302 वनडे) अपने नाम कर चुके हैं।

कोहली ने एक विशेष रूप से डिजाइन किए गए बैट को एमएस धोनी को दिया

कोहली ने एक विशेष रूप से डिजाइन किए गए बैट को एमएस धोनी को दिया

इस खास मौके पर वैसे तो सब कुछ भारतीय टीम के नाम रहा लेकिन एक और खास पल आया जिसे सुनकर धोनी कै फैंस विराट कोहली के मुरीद हो जाएंगे। जी हां, दरअसल धोनी के 300वें मैच में भावुक विराट कोहली ने एक विशेष रूप से डिजाइन किए गए बैट को एमएस धोनी को भेंट किया।

“आप हमेशा हमारे कप्तान रहेंगे”

“आप हमेशा हमारे कप्तान रहेंगे”

बैट को भेंट करने के दौरान कोहली ने धोनी से कहा, "आप हमेशा हमारे कप्तान रहेंगे।" आपको बता दें कि विराट कोहली ने धोनी की कप्तानी में साल 2008 में डेब्यू किया था। जब धोनी ने इसी साल वनडे और टी20 की कप्तानी छोड़ी तो विराट कोहली को सभी फॉर्मेट की कप्तानी सौंपी गई। उस समय भी कोहली ने ट्वीट कर कहा था कि धोनी भाई आप हमेशा हमारे कप्तान रहेंगे। और एक बार फिर से कोहली ने कह दिया है कि धोनी हमेशा उनके कप्तान रहेंगे।

'हम धोनी को बहुत प्यार करते हैं

'हम धोनी को बहुत प्यार करते हैं

मैच से पहले धोनी को स्मृति चिन्ह देते हुए कोहली ने कहा कि पूरी टीम धोनी की इज्जत करती है। उन्होंने कहा- 'हम उन्हें (धोनी) को बहुत प्यार करते हैं। वो हमारी जरूरत हैं।' आपको बता दें कि कोहली ने इस मैच में शानदार शतक लगाया और धोनी के 300वें मैच को स्पेशल बना दिया। इसके अलावा धोनी ने भी 42 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए और टीम इंडिया के स्कोर को 375 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+