विकेटों के लिए तरस रहे मलिंगा मदद के लिए जहीर खान के पास पहुंचे
कोलंबो। पिछले काफी समय से अपनी फॉर्म से जूझ रहे श्रीलंकाई गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने भारत का रुख किया है। जी हां, करीब डेढ़ साल बाद चोट के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले श्रीलंका के लसिथ मलिंगा को विकेट लेने में खासी मशक्कत करनी पड़ी है।
जिसके बाद उन्होंने अपनी गेंदबाजी में सुधार के लिए पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान का रुख किया है। आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों दिग्गजों की बातचीत पल्लेकल में खेले गए तीसरे वनडे मैच के पहले हुई थी। इसके बाद उनकी मुकालात बुधवार को चौथे वनडे मैच के पहले हुई।
दरअसल जहीर खान इस सीरीज में कॉमेंट्री कर रहे हैं। जहीर से मिलने के बाद मलिंगा ने कहा, "मैं जहीर खान के साथ 3 से 5 सालों तक आईपीएल में खेला हूं। वह भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के लीजेंड हैं। हम दुनिया के बहुत सारे गेंदबाजों से बातचीत करते हैं। जब मैं उनसे मिलता हूं तो मैं उनका अनुभव जानना चाहता हूं।"
आपको बता दें कि आईपीएल में ये दोनों दिग्गज तेज गेंदबाज मुंबई इंडियंस के लिए कई सालों तक खेले हैं। मलिंगा ने इस बात को स्वीकार किया कि पहले के मुकाबले उनके पेस में गिरावट देखने को मिली है। इसलिए वह जहीर खान से अपनी गेंदबाजी में सुधार के लिए सलाह मशविरा करना चाहते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
