For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत बनाम श्रीलंका: भारत ने श्रीलंका को 9 विकेट से हराया, धवन-कोहली ने खेली तूफानी पारी

भारत और श्रीलंका के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच दांबुला में खेला जा रहा है। पढ़ें मैच के पल-पल के लाइव अपडेट।

भारत और श्रीलंका के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच दांबुला में खेला गया। टेस्ट सीरीज में श्रीलंका पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम की निगाहें वनडे में भी श्रीलंका के खिलाफ जीत से आगाज करने पर थी। विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम पिछले कुछ समय से शानदार प्रदर्शन कर रही है। जिसका नतीजा देखने को मिला।

इसे भी पढ़ेंः- इस श्रीलंकाई क्रिकेटर ने विराट की गर्लफ्रेंड अनुष्का को बताया अपना क्रश

आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर तीन पर काबिज भारतीय टीम इस समय दुनिया की सबसे शतरनाक टीमों में से एक है। आखिरी बार टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ साल 2012 में द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली थी। इस दौरान खेले गए पांच मैचों में से टीम इंडिया ने 4-1 से बड़ी जीत दर्ज की थी।

पढ़ें मैच के LIVE अपडेटः-

  • शिखर धवन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
  • भारत ने 28.5 ओवर में 220 रन बनाए।
  • धवन के अलावा कप्तान कोहली भी 70 गेंदों में 10 चौकों व 1 छक्के की मदद से 82 रन बनाए।
  • भारत की तरफ से शिखर धवन ने 90 गेंदों में 20 चौके व 3 छक्कों की मदद से 132 रन बनाकर नाबाद रहे।
  • भारत ने श्रीलंका को 9 विकेट से हराया, धवन-कोहली ने खेली तूफानी पारी
  • विराट कोहली ने जड़ी फिफ्टी
  • किसी भी भारीय द्वारा लगाया गया श्रीलंका में सबसे तेज शतक है।
  • शिखर धवन ने जड़ा तूफानी शतक, भारत का स्कोर 150 के पार, 71 गेंदों में 16 चौके व 2 छक्कों की मदद से बनाए 100 रन।
  • कोहली धवन की धमाकेदाार बल्लेबाजी, भारत का स्कोर 100 के पार
  • छक्के के साथ धवन ने जड़ी तूफानी फिफ्टी, भारत का स्कोर 100 के करीब
  • धवन-कोहली की तूफानी बैटिंग, भारत का स्कोर 50 के पार
  • 23 के स्कोर पर गिरा भारत का पहला विकेट। हाथ से छूट गया बैट, रनआउट हुए रोहित शर्मा
  • जीत के लिए 217 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया
  • 216 पर ऑलआउट हुई श्रीलंकाई टीम, भारत को 217 का लक्ष्य
  • श्रीलंका को लगा 10वां झटका, बुमराह ने विश्वा को किया बोल्ड
  • 209 के स्कोर पर श्रीलंका का 9वां विकेट गिरा, मलिंगा को चहल की गेंद पर धोनी ने किया स्टंप आउट
  • 187 के स्कोर पर श्रीलंका का आठवां विकेट गिरा, संदाकन बने अक्षर का तीसरा शिकार
  • 178 के स्कोर पर श्रीलंका को लगा सातवां झटका, परेरा बने बुमराह का शिकार
  • लड़खड़ाई श्रीलंकाई बैटिंग, 176 पर गिरा छठा विकेट, हसरंगा को अक्षर पटेल ने किया आउट
  • 169 के स्कोर पर आधी श्रीलंकाई टीम पवेलियन लौटी, कपुगेदरा रन आउट
  • 166 के स्कोर पर श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा, कप्तान थरंगा बने जाधव का शिकार, जाधव ने लिया दूसरा विकेट
  • अक्षर पटेल ने दिलाई भारत को तीसरी सफलता, मेंडिस को किया बोल्ड, 37 गेंदों में बनाए 36 रन।
  • श्रीलंका को लगा दूसरा झटका, 64 रन बनाकर डिक्वेला आउट, जाधव ने किया LBW आउट
  • श्रीलंका का स्कोर 100 के पार, डिक्वेला की शानदार पारी
  • 74 के स्कोर पर चहल ने दिलाई भारत को पहली सफलता, गुनाथिलका आउट
  • श्रीलंकाई बल्लेबाजों के आगे बेबस भारतीय गेंदबाज, स्कोर 100 के पास
  • फीके पड़े भुवनेश्‍वर-पांड्या, श्रीलंका का स्‍कोर 50 के पार
  • श्रीलंका की तेज बैटिंग, स्कोर 40 के पार
  • श्रीलंका की पारी शुरू, दनुष्का-डिक्वेला क्रीज पर
  • कोहली ने कहा कि चार खिलाड़ी को बाहर किया गया है- मनीष पांडे, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अजिंक्य रहाणे।
  • कोहली ने कहा कि टॉस जीतना बड़ी बात है लेकिन आपको अपनी स्किल्स को सही से यूज करना चाहिए तभी आप टॉस का फायदा उठा सकते हो।
  • टॉस जीतने के बाद विराट कोहली ने कहा कि पिच पर घास कम है जैसा की ज्यादा होनी चाहिए थी इसलिए पहले गेंदबाजी करना टीम के लिए सही रहेगा।
  • भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
  • टीम इंडिया (प्लेइंग इलेवन):- रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, एमएस धोनी (कीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रित बूमरा, यज्वेंद्र चहल।
  • श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन):- निरोसन डिक्वेला (कीपर), दानुस्का गुनाथिलका, कुसल मेंडिस, उपुल थरंगा (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, चामरा कपुगेदेरा, वानिदु हसरंगा, थिसारा परेरा, लक्ष्मण सदाकन, विश्वा फर्नांडो, लसिथ मलिंगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+