
आईसीसी में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा
शुक्रवार को जारी हुई आईसीसी वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया तीसरे नंबर पर काबिज है जबकि श्रीलंका नंबर 8 पर है। वहीं अगर बल्लेबाजों की रैंकिंग की बात करें तो श्रीलंका का कोई भी बल्लेबाज टॉप 20 में नहीं है जबकि भारतीय कप्तान विराट कोहली (नंबर वन) के अलावा एमएस धोनी (12), शिखर धवन (13) और रोहित शर्मा 14वें नंबर पर हैं।

बुमराह-चहल करेंगे कमाल!
अनुभव के मामले में भी भारत श्रीलंका से बहुत आगे है। भारतीय टीम कोहली की अगुआई में शानदार प्रदर्शन कर रही है। हालांकि कई बदलावों के साथ भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ उतरेगी। जहां टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, उमेश यादव को आराम दिया गया है तो वहीं जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल जैसे गेम चेंजर खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है।

टीम इंडिया के पास है दुनिया का बेस्ट टॉप ऑर्डर
भारतीय टीम का शीर्ष बल्लेबाजी क्रम दुनिया की किसी भी टीम से मजबूत क्रम है। रोहित शर्मा और शिखर धवन का रिकॉर्ड श्रीलंका के खिलाफ शानदार रहा है। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा बढ़िया फॉर्म में भी हैं। हालांकि रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे में वापसी करेंगे जबकि इस बीच शिखर धवन का बल्ला रनों का अंबार लगा चुका है। लेकिन एक बात नहीं भूलनी चाहिए कि रोहित शर्मा ने 264 रन (वनडे क्रिकेट के सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर) श्रीलंका के खिलाफ ही बनाए हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा नंबर तीन पर भारतीय कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करते हैं जोकि दुनिया के मौजूदा समय के बेस्ट खिलाड़ी हैं। इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में वापसी करने वाले केएल राहुल की वनडे में भी वापसी हुई है। राहुल नंबर चार पर खेलेंगे। राहुल को वनडे का ज्यादा अनुभव तो नहीं हैं लेकिन अब तक खेले 6 मैचों में उन्होंने 220 रन बनाए हैं।

भुवी और पांड्या पर होंगी निगाहें
इसके अलावा निचले क्रम ने जिस तरह से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में बल्लेबाजी की थी वो कमाल की रही। भारत के पास हार्दिक पांड्या जैसा ऑलराउंडर है किसी भी समय बल्ले से रन उगल सकता है। पांड्या अपनी तूफानी पारी के लिए लोगों के दिलों पर एक खास जगह बना चुके हैं। गेंदबाजी की बात करें तो भारत के पास अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, शर्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव जैसे युवा गेंदबाज हैं। वहीं तेज गेंदबाजी की बात करें तो भारत के पास डेथ ओवर स्पेशलिस्ट जस्प्रीत बुमराह और स्विंग मास्टर भुनेश्वर कुमार हैं। जनकी यॉर्कर अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों को नचा सकती है। बुमराह के अलावा हार्दिक पांड्या के जिम्मे भी तेज गेंदबाजी का भार होगा। श्रीलंका की बात करें तो उसके पास अनुभवी गेंदबाज हैं जो भारत के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। श्रीलंका के तेज गेंदबाजी आक्रमण में लसिथ मलिंगा और थिसारा परेरा हैं जिन्होंने साथ मिलकर अपनी टीम को कई मैच जितवाए हैं। गौरतलब है कि मलिंगा पिछले काफी समय चोट के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर रहे थे। जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में सिर्फ 4 विकेट लेने वाले मलिंगा भारत के खिलाफ एक बार फिर से यॉर्कर के दम पर टीम को जिताने के लिए तैयार हैं। मलिंगा के अलावा इस सीरीज के साथ थिसारा परेरा की भी वापसी हो रही है।

श्रीलंकाई कप्तान टेस्ट का बदले लेने उतरेंगे
वनडे में श्रीलंका टीम की अगुआई कर रहे उपुल थरंगा भले ही टेस्ट सीरीज में कुछ खास न कर पाए हों लेकिन वनडे क्रिकेट में उनकी फॉर्म से इंकार नहीं किया जा सकता। उनकी पछली 6 पारियों की बात करें तो उन्होंने गजब की बल्लेबाजी की है। इस दौरान उनका स्कोर 6, 22, 44*, 75*, 79*, और 57 रहा है। थरंगा भारत के खिलाफ एक बार फिर से निरोशन डिकवेला के साथ ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं।

हर हाल में पहला मैच जीतना चाहेंगी श्रीलंका
हालांकि 30 सितंबर की कट ऑफ तारीख से पहले 2019 विश्वकप में ऑटोमैटिक क्वालीफाई करने के लिए श्रीलंका को कम से कम दो वनडे हर हाल में जीतने होंगे।

टीमेंः-
भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा (उप कप्तान), केएल राहुल, मनीष पांडे, अजिंक्य रहाणे, एमएस धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, जसप्रित बूमराह।
श्रीलंकाः उपुल थरंगा (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिक्वेला, दानुस्का गुनाथिलका, कुसल मेंडिस, चामरा कपुगेदेरा, मिलिंदा सिरीवाडाना, मलिंडा पुष्पककुमार, अकिला दानंज्या, लक्ष्मण संदाकन, थिसारा परेरा, वानिंदु हसरंगा, लसिथ मलिंगा, दुश्मांथा चमेरा, विश्वा फर्नांडो।


Click it and Unblock the Notifications
