
भारतीय गेंदबाजी कहीं ज्यादा विविधिता
गेंदबाजों की बात करें तो भारतीय टीम के पास श्रीलंका की अपेक्षा कहीं ज्यादा मजबूत अटैक है। श्रीलंका के पास भले ही लसिथ मलिंगा जैसा दुनिया का सबसे धाकड़ गेंदबाज हो लेकिन पिछले काफी समय से मलिंगा के सितारे गर्दिश में हैं। पहले वनडे में मलिंगा को कोई विकेट नहीं मिला यहां तक की धवन और कोहली ने उनकी गेदों पर खूब चौके लगाए। वहीं भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका में भारत ए की तरफ से शानदार प्रदर्शन करने वाले अक्षर पटेल ने पहले वनडे में कमाल का प्रदर्शन किया। अक्षर पटेल के अलावा चहल जैसा लेग स्पिनर श्रीलंकाई बल्लेबाजों की समझ से परे ही रहा है।

हर विभाग में फिसड्डी साबित हुई श्रीलंका
श्रीलंका भारतीय टीम के सामने हर विभाग में कहीं नहीं टिक पा रही है। बॉलिंग, बैटिंग और फील्डिंग में भी श्रीलंका पिछले काफी समय से फिसड्डी साबित हो रही है। श्रीलंका के लिए सबसे बड़ी समस्या खुद उसके वनडे कप्तान की फॉम है। दरअसल वनडे में श्रीलंका की कमान उपुल थरंगा के पास है। थंरगा भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी फिसड्डी साबित हुए थे और पहले वनडे में भी वे बल्ले से कुछ नहीं कर पाए और 13 रन बनाकर आउट हो गए।

श्रीलंका को ओपनर्स से है उम्मीद
हालांकि श्रीलंका के लिए एक अच्छा संकेत ये है कि पहले मैच में उसके ओपनर बल्लेबाजों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। निरोशन डिक्वेला और दनुष्का गुनाथिलका ने श्रीलंका को शानदार शुरूआत दिलाई। वहीं भारतीय टीम की बात करें तो विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम की निगाहें पांच मैचों की वनडे सीरीज में भी क्लीन स्वीप करने पर हैं। इसकी शुरुआत भारत ने कर भी दी है। आपको बता दें कि आखिरी बार टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ साल 2012 में द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली थी। इस दौरान खेले गए पांच मैचों में से टीम इंडिया ने 4-1 से बड़ी जीत दर्ज की थी।

श्रीलंका पर मडरा रहा है 'खतरा'
हाल ही में जारी हुई आईसीसी वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया तीसरे नंबर पर काबिज है जबकि श्रीलंका नंबर 8 पर है। वहीं अगर बल्लेबाजों की रैंकिंग की बात करें तो श्रीलंका का कोई भी बल्लेबाज टॉप 20 में नहीं है जबकि भारतीय कप्तान विराट कोहली (नंबर वन) के अलावा एमएस धोनी (12), शिखर धवन (13) और रोहित शर्मा 14वें नंबर पर हैं। 30 सितंबर की कट ऑफ तारीख से पहले 2019 विश्वकप में ऑटोमैटिक क्वालीफाई करने के लिए श्रीलंका को कम से कम दो वनडे हर हाल में जीतने होंगे।

टीमेंः-
भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा (उप कप्तान), केएल राहुल, मनीष पांडे, अजिंक्य रहाणे, एमएस धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, जसप्रित बूमराह। श्रीलंकाः उपुल थरंगा (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिक्वेला, दानुस्का गुनाथिलका, कुसल मेंडिस, चामरा कपुगेदेरा, मिलिंदा सिरीवाडाना, मलिंडा पुष्पककुमार, अकिला दानंज्या, लक्ष्मण संदाकन, थिसारा परेरा, वानिंदु हसरंगा, लसिथ मलिंगा, दुश्मांथा चमेरा, विश्वा फर्नांडो।


Click it and Unblock the Notifications
