For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Preview: सीरीज जीत की हैट्रिक लगाने उतरेंगे कोहली, श्रीलंका ऐसे रोकेगी कोहली का विजय रथ!

भारत और श्रीलंका के बीच पांच वनडे मैच की सीरीज का तीसरा मैच पल्लेकल में रविवार दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा।

पल्लेकल। भारत और श्रीलंका के बीच पांच वनडे मैच की सीरीज का तीसरा मैच पल्लेकल में रविवार दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा। भारत इस सीरीज में 2-0 से आगे है। विराच कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम ने दांबुला में खेला गया पहला वनडे 9 विकेट के बड़े अंतराल से जीत लिया था। हालांकि पल्लेकल में ही खेले गए दूसरे वनडे में भारतीय टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दूसरे वनडे में श्रीलंका की तरफ से सीरीज में पहली बार खेल रहे अकीला धनंजया ने 6 भारतीय बल्लेबाजों को आउट कर श्रीलंका को जीत की तरफ ढकेल दिया था लेकिन उस समय भारतीय टीम के काम आया पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का अनुभव। धोनी ने भुवनेश्नर कुमार के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की और भारतीय टीम को 3 विकेट से जिता दिया।

बिना नियमित 'कप्तान' के मैदान पर होगी श्रीलंका

बिना नियमित 'कप्तान' के मैदान पर होगी श्रीलंका

अब तीसरे वनडे की बात करें तो श्रीलंका की मुसीबतें पहले ही बढ़ी हुई हैं। उनके नियमित वनडे कप्तान उपुल थरंगा दो मैच के लिए बाहर हो चुके हैं। ऐसे में टीम का मनोबल बेहद कमजोर है। वहीं हारी बाजी जीतने वाली टीम इंडिया भी इस मुकाबले में कोई कोताही नहीं बरतना चाहेगी। दूसरे मैच में धीमे ओवर रेट की वजह से थरंगा पर दो वनडे मैचों में खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिसके बाद श्रीलंकाई टीम ने दो बदलाव किए हैं। टेस्ट कप्तान दिनेश चांदीमल और बल्लेबाज लाहिरू थिरिमाने की वापसी हुई है। उपुल थरंगा पर दो मैचों का बैन लगने के बाद चमारा कपुगेदरा को कार्यवाहक कप्तान बनाया गया है।

अकीला के लिए टीम इंडिया ने बनाया खास प्लान!

अकीला के लिए टीम इंडिया ने बनाया खास प्लान!

इसी मैदान (पल्लेकल) पर खेले गए दूसरे वनडे में विराट, के एल राहुल, रोहित शर्मा, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या जैसे धुरंधर बल्लेबाजों को आउट कर अकीला का आत्मविश्वास काफी ऊंचा होगा। हालांकि खबरों की मानें तो टीम इंडिया ने अकीला धनंजया की फिरकी से निपटने के लिए प्लान बना लिया है। टीम मैनेजमेंट ने दूसरे वनडे के बाद एक बैठक की जिसमें अकिला धनंजया की गेंदों से निपटने की रणनीति पर चर्चा हुई। वैसे तो अकिला दनंजया एक ऑफ स्पिनर हैं लेकिन सूत्रों के मुताबिक टीम इंडिया ने प्लान बनाया है कि अकीला धनंजया को एक गुगली गेंदबाज के तौर पर खेला जाएगा क्योंकि उनकी विकेट लेने वाली गेंदें गुगली ही हैं।

भारत के लिए अच्छी खबर, चल चुका है हिटमैन का बल्ला

भारत के लिए अच्छी खबर, चल चुका है हिटमैन का बल्ला

पिछली लगातार 10 पारियों में फ्लॉप होते आ रहे भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का बल्ला आखिरकार चल ही गया है। पहले वनडे में फ्लॉप रहने वाले रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे में 45 गेंदों में 54 रन बनाए। इस बीच रोहित शर्मा ने 5 चौके व 3 छक्के भी लगाए। वहीं शिखर धवन का तो जवाब ही नहीं है। धवन पिछले काफी समय से शानदार फॉर्म में है। पहले वनडे में नाबाद तूफानी शतक लगाने वाले धवन दूसरे वनडे में फिफ्टी से चूक गए लेकिन तेजी से 49 रन बनाकर आउट हुए।

ऐसे लगेगी सीरीज जीत की हैट्रिक

ऐसे लगेगी सीरीज जीत की हैट्रिक

भारतीय टीम का मकसद तीसरे वनडे में भी जीत हासिल कर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना होगा। टीम इंडिया अगर तीसरा वनडे भी जीत लेती है तो ये विराट कोहली के फुल टाइम वनडे कप्तान बनने के बाद उनकी लगातार तीसरी सीरीज जीत होगी। विराट कोहली ने फुल टाइम वनडे कप्तान बनने के बाद पहली सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी, जिसमें टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। इसके बाद विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज में 3-1 से वनडे सीरीज जीती और अब श्रीलंका के खिलाफ उसके पास सीरीज पर कब्जा करने का मौका है।

टीमेंः-

टीमेंः-

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा (उप कप्तान), केएल राहुल, मनीष पांडे, अजिंक्य रहाणे, एमएस धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, जसप्रित बूमराह।

श्रीलंकाः उपुल थरंगा (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिक्वेला, दानुस्का गुनाथिलका, कुसल मेंडिस, चामरा कपुगेदेरा, मिलिंदा सिरीवाडाना, मलिंडा पुष्पककुमार, अकिला दानंज्या, लक्ष्मण संदाकन, थिसारा परेरा, वानिंदु हसरंगा, लसिथ मलिंगा, दुश्मांथा चमेरा, विश्वा फर्नांडो।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+