फिफ्टी से चूके एमएस धोनी, लेकिन फिर भी बना गए विश्व रिकॉर्ड
कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए चौथे वनडे में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मात्र एक रन से अर्धशतक बनाने से चूक गए। लेकिन धोनी जाते-जाते एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड बना गए। धोनी को दुनिया का बेस्ट फिनिशिर कहा जाता है। शायद इसीलिए इस दिग्गज को कोई भी गेंदबाज आज तक शांत नहीं रख पाया है। श्रीलंका के खिलाफ चौथ वनडे में नाबाद लौटते ही धोनी सबसे ज्यादा बार नॉट आउट होने के मामले में नंबर वन पर हैं।
धोनी ने अपने 300वें वनडे मैच में एक बार फिर वैसे ही अंदाज में खेल दिखाया जिसके लिए वो पूरी दुनिया में मशहूर हैं। चौथे वनडे मैच में नाबाद रहने के साथ ही धोनी के नाम वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार नाबाद रहने का रिकॉर्ड हो गया।
धोनी वनडे क्रिकेट में 73वीं बार नाबाद पैवेलियन लौटे हैं इससे पहले उन्होंने द.अफ्रीका के शॉन पॉलक और श्रीलंका के चामिंडा वास 72-72 बार वनडे में नाबाद रहे थे। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर माइकल बेवन 67 बार वनडे में नाबाद पैवेलियन लौटे थे।
वहीं धोनी सभी फॉर्मेट में कुल 122 बार नॉट आउट होकर पवेलियन लौटे हैं। टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले चुके धोनी 16 बार नॉट आउट रहे हैं। वहीं वनडे में 73 और टी20 में 33 बार नॉट आउट रहे हैं। इस लिहाज भी धोनी नंबर वन हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
