Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जानसन ने दक्षिण अफ्रीका को चेताया

आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'कूरियर मेल' के मुताबिक 2008 सत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 विकेट झटक चुके जानसन ने 17 दिसंबर से पर्थ के वाका क्रिकेट मैदान पर खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से पूर्व दक्षिण अफ्रीकी टीम को सावधान रहने के लिए कहा है।

जानसन ने कहा, "मैंने सुना है कि वाका की पिच अपने असल रंग में लौट आई है। इस स्थिति में तो हमारे गेंदबाज कहर बरपा देंगे। मेहमान टीम अपनी आक्रमण पंक्ति की चर्चा कर रही है लेकिन हमारा आक्रमण उनके कहीं बेहतर है।"

जानसन के मुताबिक उनकी टीम में ब्रेट ली और स्टुअर्ट क्लार्क के रूप में दो स्तरीय तेज गेंदबाज हैं। साथ ही वे भी काफी हद तक टीम के लिए मददगार साबित होंगे।

जानसन ने कहा, "मुझे यकीन है कि हम 3-0 से यह श्रंखला जीतने में सफल रहेंगे। हालांकि मुझे यह कहने में कोई हर्ज नहीं कि यह श्रंखला कठिन होगी लेकिन अंतत: परिणाम हमारे पक्ष में रहेगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+