Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvSL: भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज में अब नहीं बजेगा राष्ट्रगान

पल्लेकल। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के अगले मैचों में काफी कुछ बदला-बदला नजर आएगा। दरअसल सीरीज के शेष मैचों में नेशनल एंथम (राष्ट्रगान) नहीं बजेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंकाई टीम के मीडिया मैनेजर ने खुलासा किया है कि मैच की शुरुआत से पहले होने वाले दोनों टीमों के राष्ट्रगान अब नहीं बजाए जाएंगे। आपको बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच दाम्बुला में खेले गए पहले वनडे मैच से पहले दोनों देशों का राष्ट्रगान बजाया गया था। लेकिन अब अगले चार मैचों के दौरान ऐसा नहीं होगा।

एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान श्रीलंका क्रिकेट टीम के मीडिया मैनेजर दिनेश रत्नासिंघम ने कहा, 'हमने सीरीज के पहले मैच में राष्ट्रगान बजाने की परंपरा शुरू की है।' दरअसल अब केवल किसी भी सीरीज के पहले मैच में ही राष्ट्रगान बजाया जाएगा।

आपको बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच गाले में खेला गया था। जहां दोनों देशों का राष्ट्रगान बजाया गया था। लेकिन उसके बाद किसी भी मैच में राष्ट्रगान नहीं बजाया गया। इसी तरह पांच वनडे मैच की शुरुआत के पहले वनडे में दांबुला में राष्ट्रगान बजाया गया था। अब इसे 6 सितंबर को होने वाले एकमात्र टी20 मैच से पहले बजाया जाएगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+