For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोहित शर्मा के साथ ही श्रीलंका के इस गेंदबाज ने लगा दी रिकॉर्ड 'सेंचुरी'

मोहाली। भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने शानदार तीसरी बार दोहरा शतक जड़ कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। धर्मशाला में खेले गए पहले मैच में 2 रन बनाकर आउट होने वाले रोहित शर्मा ने मोहाली में छक्कों की बरसात कर डाली। रोहित शर्मा ने 153 गेंदों में 13 चौकों व 12 छक्कों की मदद से नाबाद 208 रन बनाए। रोहित शर्मा ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209, श्रीलंका के खिलाफ 2014 में 264 और अब श्रीलंका के ही खिलाफ मोहाली में एक बार फिर से दोहरा शतक जड़ दिया।

हालांकि रोहित शर्मा ने जहां दोहरा शतक बल्ले से बड़ा तो वहीं श्रीलंका का एक गेंदबाज अपनी गेंद से ही शतक लगा गया। जी हां, हम बात कर रहे हैं श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान प्रदीप की। प्रदीप ने धर्मशाला में 10 ओवर में महज 37 रन देकर 2 विकेट झटके थे। लेकिन मोहाली में अपने 10 ओवर के कोटे में उन्होंने 106 खर्च कर दिए।

प्रदीप ने अपने 10 ओवर में 106 रन दे डाले और वो एक अनचाहे रिकॉर्ड की जमात में भी शामिल हो गए। नुआन प्रदीप वनडे में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए हैं। नुवान प्रदीप श्रीलंका के पहले गेंदबाज हैं जिसने वनडे में 100 रन लुटाए हैं। इससे पहले मुथैयार मुरलीधरन ने अपने 10 ओवर में 99 रन दिए थे

वनडे में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज

  • मिक लुइस (AUS)- 113 रन, बनाम दक्षिण अफ्रीका (2006 में)
  • वहाब रियाज (PAK)- 110 रन, बनाम इंग्लैंड (2016 में)
  • भुवनेश्वर कुमार (IND)- 106 रन, बनाम दक्षिण अफ्रीका (2015)
  • नुआन प्रदीप (SL)- 106 रन, बनाम भारत (2017)

Story first published: Wednesday, December 13, 2017, 19:07 [IST]
Other articles published on Dec 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+