For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सिर्फ बेंच गर्म करने नहीं आये हैं खिलाड़ी, श्रीलंका दौरे पर 11 खिलाड़ियों को डेब्यू कराने पर द्रविड़ का जवाब

IND vs SL
Photo Credit: Screen grab/Twitter

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही सीमित ओवर्स प्रारूप की सीरीज में भारतीय टीम के अब तक 11 खिलाड़ी डेब्यू कर चुके हैं। 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच बुधवार को खेला गया जिसमें भारतीय टीम को बेहद रोमांचक मैच में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, इसके बाद गुरुवार को खेला जाने वाला मैच सीरीज के लिये निर्णायक साबित होगा। ऐसे में जहां भारत की निगाहें टी20 प्रारूप में श्रीलंका के खिलाफ अपने अजेय रहने के रिकॉर्ड पर होंगी तो वहीं पर श्रीलंका की टीम पहली बार भारत के खिलाफ टी20 सीरीज जीतकर इतिहास रचना होगी।

इस बीच बुधवार को खेले गये मैच के दौरान तेज गेंदबाज नवदीप सैनी अपना दांया कंधा चोटिल कर बैठे हैं, जिसको देखते हुए श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में नेट बॉलर्स में से किसी एक खिलाड़ी को डेब्यू का मौका मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के लिये डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की संख्या 12 हो जायेगी।

और पढ़ें: Tokyo 2020: ओलंपिक में इतिहास रचने के बाद भारतीय रोइंग टीम ने बताया अगला लक्ष्य

भारत के लिये वनडे सीरीज के दौरान 5 खिलाड़ियों ने डेब्यू किया तो वहीं पर पहले 2 मैचों में 6 खिलाड़ी डेब्यू कर चुके हैं। हालांकि टी20 सीरीज के दूसरे मैच में 4 खिलाड़ियों को डेब्यू कराना भारत की मजबूरी रही क्योंकि मंगलवार को क्रुणाल पांड्या कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार हो गये, जिसके बाद भारतीय मेडिकल टीम ने उनसे संपर्क में आये सभी खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ को क्वारंटीन कर दिया है।

बुधवार को भारतीय टीम के साथ हेड कोच के रूप में पहुंचे राहुल द्रविड़ से जब टीम के इतने खिलाड़ियों को डेब्यू कराने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा,'मैं हमेशा चाहता हूं कि किसी भी दौरे पर जाने वाले सभी खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिल सके। आप जब किसी दौरे के लिये 20 खिलाड़ियों का चयन करते हैं तो इसलिये नहीं करते कि वो दौरे पर सिर्फ बेंच गर्म करें या छुट्टियां मनायें, बल्कि आप इसलिये करते हैं कि उनके खेलने की जरूरत आ सकती है।'

और पढ़ें: 2nd T20I: धवन ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, भुवनेश्वर ने भी बनाई खास लिस्ट में जगह

उन्होंने आगे कहा कि हो सकता है परिस्थितियां बेहतर हो सकती थी क्योंकि फिलहाल टीम का बैलेंस थोड़ा डगमगा गया है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें अपने देश के लिये डेब्यू करने का मौका काबिलियत के चलते नहीं मिला है। इन खिलाड़ियों ने पिछले 45 दिनों में काफी मेहनत की है और उम्मीद है कि वो अपना बेस्ट प्रदर्शन करने में कामयाब रहेंगे। आप 130 करोड़ की आबादी वाले देश से चुनकर यहां तक आये हैं तो जाहिर है कि आपकी प्रतिभा खास बनाती है।

Story first published: Thursday, July 29, 2021, 18:27 [IST]
Other articles published on Jul 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+