For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SL: श्रीलंका दौरे के लिये BCCI ने किया सपोर्टिंग स्टाफ का ऐलान, जानें कौन बना फील्डिंग और बॉलिंग कोच

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच खिलाड़ियों को एक नये प्रोटोकॉल के तहत खेलना पड़ रहा है। क्रिकेट में अब खिलाड़ियों को किसी भी नई सीरीज का हिस्सा बनने के लिये कम से कम 15 दिन पहले पहुंचना पड़ रहा है ताकि सख्त क्वारंटीन नियमों का पालन करते हुए खिलाड़ियों को बायो सिक्योर बबल में प्रवेश देकर सीरीज को सुरक्षित तरीके से अंजाम दिया जा सके। इसके चलते टीमों के हर साल खेली जाने वाली श्रृंखलाओं पर भी असर देखने को मिला है। इससे निपटने के लिये बीसीसीआई ने पहली बार एक साथ दो टीमें उतारने का काम किया है जो एक समय पर दो अलग-अलग देशों से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलती नजर आयेंगी।

बीसीसीआई ने जहां एक ओर इंग्लैंड दौरे के लिये अपनी 20 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है जो कि विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से सुसज्जित है तो वहीं पर जुलाई में श्रीलंका दौरे के लिये भी युवा खिलाड़ियों से सुसज्जित टीम का ऐलान किया है जिसकी कमान शिखर धवन को दी गई है। बीसीसीआई ने दो अलग टीमों के बाद अब दो सपोर्टिंग स्टाफ का भी ऐलान किया है।

और पढ़ें: ICC प्लेयर ऑफ द मंथ में एशियाई खिलाड़ियों का दबदबा जारी, मुश्फिकुर रहीम ने जीता मई का अवॉर्ड

जहां पर भारतीय टेस्ट टीम हेड कोच रवि शास्त्री, बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर, फील्डिंग कोच आर श्रीधर और गेंदबाजी भरत अरुण को इंग्लैंड दौरे पर भेजा है तो वहीं पर श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे और टी20 सीरीज के लिये राहुल द्रविड़ को हेड कोच, पारस माम्ब्रे बॉलिंग कोच और टी दिलीप को फील्डिंग कोच नियुक्त किया है।

क्रिकबज की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने शिखर धवन की कप्तानी वाली भारतीय टीम के साथ राहुल द्रविड़, पारस माम्ब्रे और टी दिलीप को सपोर्टिंग स्टाफ के रूप में श्रीलंका दौरे पर भेजने का फैसला किया है। पारस माम्ब्रे इंडिया की अंडर-19 और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के सपोर्टिंग स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं तो वहीं पर टी दिलीप घरेलू स्तर पर हैदराबाद की टीम के फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। दिलीप ने इंडिया ए के लिये भी काम किया हुआ है।

और पढ़ें: French Open की जीत के बाद नडाल-फेडरर की ऑलटाइम ग्रैंडस्लैम लिस्ट में जाने कहां पहुंचे जोकोविच

गौरतलब है कि श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज 13 जुलाई से होगा जबकि टी20 सीरीज का आगाज 21 जुलाई से होगा। भारतीय टीम 2 जुलाई तक श्रीलंका पहुंच जायेगी जहां पर उसे क्वारंटीन रहते हुए अभ्यास का हिस्सा बनना है और फिर सीरीज में भाग लेना है। हालांकि भारतीय टीम इस दौरे पर जाने से पहले मुंबई में 14 दिन तक बायोबबल में रहेगी और वहां पर 3 इंट्रा स्क्वॉड मैच भी खेलेगी।

आपको बता दें कि श्रीलंका दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम में भुवनेश्वर कुमार को उपकप्तान बनाया गया है तो वहीं पर आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले कई युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है। इस दौरान टीम में 6 अनकैप्ड खिलाड़ियों को जगह मिली है। बीसीसीआई ने चेतन साकरिया, ऋतुराज गायकवाड़, देवदत्त पाड्डिकल, वरुण चक्रवर्ती को मौका दिया है तो वहीं पर मनीष पांडे और पृथ्वी शॉ की भी वापसी हुई है।

Story first published: Monday, June 14, 2021, 16:03 [IST]
Other articles published on Jun 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+