भारत बनाम श्रीलंका, पहला वनडे: तो धर्मशाला में नहीं होगी रनों की बरसात? हो सकती है बर्फबारी

धर्मशाला। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 10 दिसंबर यानी रविवार को देश के सबसे खूबसूरत स्टेडियम में से एक हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला जाएगा। इस बहु प्रतीक्षित मैच के लिए दोनों टीमें तीन दिन पहले ही धर्मशाला पहुंच चुकी हैं। कहा जा रहा है कि धर्मशाला की पिच पर रनों की जमकर बारिश होगी और दर्शकों को लंबे-लंबे छक्के चौके देखने को मिलेंगे। लेकिन दर्शकों की इस उम्मीद पर पानी फिर सकता है।

रविवार को सूबे में बारिश और बर्फबारी हो सकती है

रविवार को सूबे में बारिश और बर्फबारी हो सकती है

दरअसल धर्मशाला में मौसम बेहद ही ठंडा है और बारिश की पूरी उम्मीद है। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रविवार को होने वाले वनडे मैच में बारिश होने की आशंका है। शुक्रवार को स्थानीय मौसम विभाग की ओर से की गई भविष्यवाणी में कहा गया है कि रविवार को सूबे में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। यदि ऐसा होता है तो दुनिया के खूबसूरत स्टेडियमों में से एक धर्मशाला के इस मैदान में मैच पर भी संशय के बादल छा जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश में 11 और 12 दिसंबर को भारी बारिश और बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में 11 और 12 दिसंबर को भारी बारिश और बर्फबारी

खबरों के मुताबिक मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ 10 तारीख को उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है और इसके लगातार दो दिन तक सक्रिय रहने की संभावना है। जिससे हिमाचल प्रदेश में 11 और 12 दिसंबर को भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हमारे ग्राउंड्समैन पूरी तरह तैयार

किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हमारे ग्राउंड्समैन पूरी तरह तैयार

हालांकि मौसम विभाग की भविष्यवाणी को लेकर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन (HPCA) ज्यादा चिंतित नहीं है और उसका कहना है कि मैच बिना किसी बाधा के खेला जाएगा। एचपीसीए के मीडिया मैनेजर मोहित सूद का कहना है कि, 'बारिश के चलते पैदा होने वाली किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हमारे ग्राउंड्समैन पूरी तरह तैयार हैं। इसके अलावा ग्राउंड को सुखाने के लिए हमारे पास तीन सुपर सॉकर भी मौजूद होंगे।'

धर्मशाला तथा आस-पास के क्षेत्रों के लिए विशेष ट्रैफिक व्यवस्था निर्धारित

धर्मशाला तथा आस-पास के क्षेत्रों के लिए विशेष ट्रैफिक व्यवस्था निर्धारित

प्रशासन ने धर्मशाला में 10 दिसम्बर को भारत व श्रीलंका के मध्य आयोजित होने वाले एक दिवसीय क्रिकेट मैच के दौरान धर्मशाला तथा आस-पास के क्षेत्रों के लिए विशेष ट्रैफिक व्यवस्था निर्धारित की है। इसे लेकर जिला दण्डाधिकारी ने अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक मैच वाले दिन कांगड़ा-बगली रोड़ व गग्गल से आने वाले वाहनों को चैतड़ू-शीला-दाड़ी से धर्मशाला की ओर भेजा जायेगा।

Story first published: Saturday, December 9, 2017, 13:22 [IST]
Other articles published on Dec 9, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+