आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पांच में पहुंचे ग्रीम स्वान
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में दूसरे टेस्ट मैच में ग्रीम स्वान को मैन-ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला था। अपने इस प्रदर्शन के बल पर रिलायंस मोबाइल इंटरनेशन क्रिकेट काउंसिल की टेस्ट रैंकिंग में स्वान तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में गेंदबाजों की सूची में पहले स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन काबिज हैं जबकि दूसरे स्थान पर आस्ट्रेलिया के मिशेल जॉनसन हैं।
उल्लेखनीय है कि 32 वर्षीय स्वान ने दूसरे टेस्ट मैच में नौ विकेट हासिल किए थे जिसमें दूसरे पारी में उन्होंने पांच विकेट लेकर इंग्लैंड की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
वहीं दूसरी तरफ बल्लेबाजों की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर भारत के गौतम गंभीर काबिज हैं। गंभीर के बाद दूसरे स्थान पर श्रीलंका के महेला जयवर्धने और तीसरे स्थान पर कुमार संगकारा हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications