रवि शास्त्री का श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर 'तंज' कहा, 'अब खुलकर सांस लो'

धर्मशाला। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 10 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला जाएगा। सीरीज के इस पहले मैच के लिए दोनों देशों की टीमें धर्मशाला की हसीन वादियों में पहुंच चुकी हैं। विराट कोहली की गैरमौजूदगी यहां पहुंची टीम इंडिया जीत के इरादे से सीरीज का आगाज करने उतरेगी। भारत की कमाल ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा के हाथ में है।

बता दें कि इससे पहले तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भारत 1-0 से जीतकर धर्मशाला पहुंचा है। सीरीज का आखिरी मैच दिल्ली में खेला गया जहां प्रदूषण को लेकर काफी बवाल हुआ था। दरअसल श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने खेल के तीसरे दिन प्रदूषण को लेकर शिकायतें की थीं जिसके बाद खेल काफी देर तक रोकना पड़ा था।

चौथे दिन श्रीलंकाई तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल को उल्टी करते देखा गया। इस मैच में श्रीलंकाई खिलाड़ी मास्क लगाकर मैदान पर उतरे थे। हालांकि अब जब दोनों टीमें भारत की हसीन वादियों में पहुंच चुकी हैं तो ऐसे में सुकून की सांसे लेना तो बनता है। इसी क्रम में टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री के ट्वीट कर दिल की बात कही। उन्होंने ट्वीट किया- धर्मशाला में खुलकर सांस लो।

बता दें कि 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने के बाद टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अपनी पत्नी नूपुर नागर के साथ धर्मशाला पहुंचे हैं। शादी के बाद पहली बार वह अपनी वाइफ के साथ टीम इंडिया से जुड़े हैं। भुवी का टीम के साथ जुड़ना टीम के लिए बड़ी राहत है मिलना है।

Story first published: Friday, December 8, 2017, 17:08 [IST]
Other articles published on Dec 8, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+