हॉकी टेस्ट : भारत ने अर्जेटीना को बराबरी पर रोका
भारत ने 32वें मिनट में ही मैच में बढ़त कायम कर ली थी। मंदीप अंतिल ने यह गोल किया था। मध्यांतर तक भारतीय टीम 1-0 की बढ़त कायम किए हुए थी।
मध्यांतर के बाद अर्जेटीना की टीम ने जोरदार खेल दिखाया और पेनल्टी कार्नर के माध्यम से दो गोल ठोंककर भारतीय खिलाड़ियों को हैरान कर दिया।
अर्जेटीना के लिए दोनों गोल गुइडो बारेसियोस ने 64वें तथा 67वें मिनट में किया।
अर्जेटीना से बराबरी करने के लिए प्रयासरत भारतीय टीम ने छह पेनल्टी कार्नर बेकार किए। इसका कारण यह रहा कि भारतीय टीम के कप्तान और ड्रैग फ्लिकर दिवाकर राम लय में नहीं दिखाई दिए।
खेल समाप्त होने से एक मिनट पहले प्रमोद ने हालांकि बराबरी का गोल करके अपनी टीम को हार से बचा लिया।
चार मैचों की टेस्ट श्रंखला में भारतीय टीम 1-0 से आगे चल रही है। राम की हैट्रिक की बदौलत उसने पहले मैच में अर्जेटीना को 3-2 से पराजित किया था जबकि दूसरा मैच बराबरी पर छूटा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications