
मोहाली। भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने शानदार तीसरी बार दोहरा शतक जड़ कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। धर्मशाला में खेले गए पहले मैच में 2 रन बनाकर आउट होने वाले रोहित शर्मा ने मोहाली में छक्कों की बरसात कर डाली। बता दें कि आज रोहित शर्मा की शादी की सालगिरह है।
इसी दिन यानी 13 दिसंबर 2015 को रोहित शर्मा ने अपनी गर्लफ्रेंड रितिका सजदेहा से शादी की थी और रोहित की इस शानदार पारी पर रितिका भी स्टेडियम में बैठी नजर आईं। मैच का सबसे खास पहलू रोहित शर्मा की पत्नी भी थीं। रोहित जब दोहरे शतक के करीब थे तो गेस्ट रूम में बैठी उनकी पत्नी रितिका भावुक नजर आईं।
रोहित जब 190 रन पर खेल रहे थे तो ज्यादातर स्ट्राइक धोनी के पास थी। लेकिन आखिरी ओवरों में जब रोहित के पास स्ट्राइक आई तो रितिका के चेहरे पर रौनक आ गई। रोहित के हर रन पर रीतिका उनका उत्साह बढ़ाती दिखीं और शतक पूरा होने के बाद खुशी के आंसुओं ने उनके दिल की बात जाहिर की।
आखिर जब रोहित दोहरा शतक बना गए तो रितिका अपने आंसू रोक नहीं पाई। रोहित ने भी दोहरा शतक लगाने के बाद रितिका की तरफ बल्ला लहराया। बता दें कि रोहित शर्मा ने 153 गेंदों में 13 चौकों व 12 छक्कों की मदद से नाबाद 208 रन बनाए।
देखें वीडियो-
A captain's knock. @ImRo45 has looked in full flow and has marched on to a well-made century. ODI Century no. 16 #TeamIndia #INDvSL pic.twitter.com/qWtwNpp7dr
— BCCI (@BCCI) December 13, 2017
LIKE A BOSS! THIRD double century in ODIs. The first man to scale Mt.200 on three occasions in ODIs. Stand up and Salute @ImRo45 #TeamIndia #INDvSL pic.twitter.com/7GrZKtv2DA
— BCCI (@BCCI) December 13, 2017