श्रीलंकाई टीम के बचाव में आए विराट कोहली, फैंस से कहा- अपनी टीम पर दया दिखाओ
पल्लेकल। अपने बुरे दौर से गुजर रही श्रीलंकाई टीम के समर्थन में भारतीय कप्तान विराट कोहली आ गए हैं। पिछले काफी समय से लगातार खराब प्रदर्शन कर रही श्रीलंकाई टीम को उनके देश से सोपर्ट मिलना कम हो गया है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका क्रिकेट फैंस से गुजारिश करते हुए कहा है कि इस कठिन परिस्थिति में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के लिए अपनी दया दिखाएं। गौरतलब है कि श्रीलंका की टीम भारत के हाथों तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में अपना सूपड़ा साफ करवा चुकी है।
अब पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में भी उसे बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। आपको बता दें कि भारत से पहले श्रीलंका को जिम्बाब्वे जैसी छोटी टीम से 3-2 से हार का सामन करना पड़ा था। वे एकमात्र टेस्ट में ही जिम्बाब्वे जैसी छोटी टीम के खिलाफ जीत दर्ज कर पाए थे।
भारत के हाथों पहला वनडे मैच हारने के बाद रविवार को दांबुला में फैंस ने श्रीलंका टीम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। यही नहीं फैंस ने श्रीलंकाई टीम की बस को भी रोका था। फैंस ने श्रीलंका टीम की बस को स्टेडियम से वापस जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। जिसके बाद इस माामले में खुद पुलिस को बीच बचाव करना पड़ा तब जाकर मामला शांत हुआ।
दूसरे वनडे की पूर्व संध्या पर जब कोहली से श्रीलंकाई टीम को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने अपनी राय रखी। कोहली ने कहा- "मैं उनमें से नहीं हूं जो खराब प्रदर्शन न करने के कारण बैठा रहूंगा। फैंस से विनती करूंगा कि वे हमारे साथ सहनशील रहें और कहूंगा कि वे हमारे साथ 'बुरा व्यवहार न करें।'
कोहली ने आगे कहा कि अगर वे एक फैन के तौर पर मैच देख रहे हैं तो खराब प्रदर्शन के बावजूद अपनी टीम के प्रति दया दिखाएंगे। उन्होंने कहा- "मैं पुतले नहीं जलाऊंगा। मैं दया दिखाऊंगा क्योंकि आप समझ सकते हैं कि मानवस्तर पर हर कोई पूरी ताकत से अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करता है और कोई भी वहां जाकर हारना या असफल नहीं होना चाहता।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
