For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

83 किलो के भारी-भरकम शार्दुल ठाकुर को किसने बनाया हॉट क्रिकेटर?

मुंबई। श्रीलंका के खिलाफ वनडे-टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है, सेलेक्ट हुई टीम में सभी जाने-पहचाने चेहरे हैं लेकिन एक नाम से सबको चौंका दिया है और वो नाम है राइट आर्म मीडियम फास्ट बॉलर शार्दुल ठाकुर का।

क्रिकेट प्रेमी उन्हें एक शानदार आईपीएल खिलाड़ी के रूप में जानते हैं लेकिन आपको बता दें लंबे अरसे से शार्दुल ठाकुर नेशनल टीम इंडिया में एंट्री के लिए बेताब थे। शार्दुल ठाकुर आज युवा डैशिंग क्रिकेटर के रूप में पहचाने जाते हैं लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि कभी ये क्रिकेटर 83 किलो का भारी-भरकम खिलाड़ी हुआ करता था।

शार्दुल ठाकुर का वजन 83 किलो था

शार्दुल ठाकुर का वजन 83 किलो था

जी हां, बात साल 2012-13 की है, जब महाराष्ट्र के इस खिलाड़ी का वजन 83 किलो था और वो दिन-रात मोटापे से परेशान रहते थे, तब एक दिन उनकी मुलाकात 'गॉड ऑफ इंडियन' क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से हुई और उनकी एक सलाह ने शार्दुल की पूरी लाइफ बदल दी। तेंदुलकर ने उनके खेल को परखा और कहा कि उनके अंदर एक अच्छे बॉलर बनने के सारे गुण है, बस जरूरत है अपनी फिटनेस पर ध्यान देने की।

सौराष्ट्र क्रिकेट टीम के खिलाफ कुल 8 विकेट लिए

सौराष्ट्र क्रिकेट टीम के खिलाफ कुल 8 विकेट लिए

बस उसके बाद शार्दुल के लिए एक ही नियम था अपनी सेहत पर ध्यान देना और आज नतीजा आपके सामने हैं। आज 5 फिट 9 ईंच के ठाकुर का वजन 66 किलो है और वो हॉट लुंकिग क्रिकेटर माने जाते हैं। आपको बता दें कि शार्दुल मुंबई के लिए रणजी क्रिकेट खेलते हैं। वो महाराष्ट्र के पालघर के रहने वाले हैं और डोमेस्टिक क्रिकेट में मुंबई की टीम से खेलने के अलावा इंडिया ए टीम से भी खेलते हैं। IPL में वे पंजाब और पुणे टीम से खेल चुके हैं।

आईपीएल में जलवा

आईपीएल में जलवा

वैसे शार्दुल ने अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू राजस्थान टीम के खिलाफ नवंबर 2012 में खेलते हुए किया था। 2015-16 के रणजी ट्रॉफी फाइनल में उन्होंने सौराष्ट्र क्रिकेट टीम के खिलाफ कुल 8 विकेट लिए थे। उन्हीं की इस परफॉर्मेंस की वजह से मुंबई की टीम 41वीं बार रणजी ट्रॉफी चैम्पियन बनी थी। 2014 IPL सीजन में शार्दुल को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 20 लाख रुपए में खरीदा था। 2015 IPL उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के लिए खेला। वहीं इस साल हुए IPL में वे राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स टीम से खेले।

घूमना, पार्टी करना और मूवी देखना पसंद

घूमना, पार्टी करना और मूवी देखना पसंद

जब भी शार्दुल ठाकुर क्रिकेट से दूर होते हैं तब उन्हें ट्रैवल करना पसंद है। हालांकि लंबे टूर की जगह उन्हें छोटे ट्रिप पसंद है। इसके साथ उन्हें दोस्तों के साथ घूमना, पार्टी करना और मूवी देखना पसंद है।

बेहतरीन आउट स्विंगर

बेहतरीन आउट स्विंगर

श्रीलंका के खिलाफ पांच वनडे और एक टी 20 मैच के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया है। भारत के बढ़ते पेस अटैक में शार्दुल सबसे बेहतरीन आउट स्विंगर के रूप में आते हैं। साउथ अफ्रीका में खेले गए ए टीमों की ट्राई सीरीज विजेता टीम के मुख्य गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने 9 विकेट हासिल किया। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के कारण उन्हें श्रीलंका के खिलाफ होने वाले पांच वनडे और एक टी 20 टीम में शामिल किया गया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+