For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvSL: हारकर जीतने वाले को 'शार्दुल ठाकुर' कहते हैं, जानिए कैसे लिया 'बेइज्जती' का बदला

कोलंबो। 'हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं' शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर का ये डायलॉग काफी मशहूर है। लेकिन अब ये कहा जाए कि हारकर जीतने वाले को 'शार्दुल ठाकुर' कहते हैं तो गलत नहीं होगा। क्रिकेट अन्य खेलों की तरह एक ऐसा खेल है जहां हमेशा उतार चढ़ाव देखने को मिलता रहा है। शार्दुल ठाकुर के साथ भी ऐसा हुआ। दरअसल निदहास ट्रॉफी के पहले मैच में श्रीलंका की जीत और भारत की हार का सबसे बड़ा विलेन अगर कोई था तो वे शार्दुल ठाकुर थे।

अब ठाकुर ने अपना बदला ले लिया है

अब ठाकुर ने अपना बदला ले लिया है

याद होगा कि श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में शार्दुल ठाकुर ने अपने एक ओवर में 27 रन लुटाए थे। कुसल परेरा ने उन्हें बुरी तरह मार मारी थी और वहीं से भारत मैच में अपनी पकड़ खोता गया। दरअसल पहले मैच में जब शार्दुल ठाकुर पावर प्ले में अपना पहला ओवर लेकर आए तो स्ट्राइक पर खड़े कुसल परेरा ने जमकर रन बनाए और एक के बाद एक 27 रन बना डाले। लेकिन अब ठाकुर ने अपना बदला ले लिया है।

एक ओवर में 27 रन देने वाले ठाकुर ने पूरे मैच में खर्च किए 27 रन

एक ओवर में 27 रन देने वाले ठाकुर ने पूरे मैच में खर्च किए 27 रन

पहले मैच में भारत के लिए विलेन रहे शार्दुल ने जहां पहले मैच में मात्र एक ओवर में 27 रन लुटा दिए थे तो वहीं श्रीलंका के ही खिलाफ दूसरे मैच में अपने स्पेल के 4 ओवरों में 27 रन खर्च किए। यही नहीं इस बीच ठाकुर 4 महत्वपूर्ण विकेट भी लिए। एक बार को लग रहा था कि श्रीलंका 180 या 200 का स्कोर बना लेगा लेकिन वो शार्दुल ही थे जिन्होंने श्रीलंका के पर कतर दिए।

ऐसे जीरो से हीरो बने ठाकुर, बरपाया श्रीलंका पर कहर

ठाकुर ने पहले तो दुनष्का गुनाथिलका को निपटाया। गुनाथिलका 7 गेंदों में 17 रन बना चुके थे और भारत के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते थे। शार्दुल ने उन्हें 18वां रन नहीं बनाने दिया अपनी पहली ही गेंद पर रैना के एक बेहद की खतरनाक कैच ने उन्हें पवेलियन भेज दिया। इसके बाद कप्तान थिसारा परेरा को चलता किया। थिसारा परेरा ने आते ही एक के बाद एक लगातार दो छक्के जड़े थे। तब लगा कि एक श्रीलंका एक बार फिर मूमेंटम हासिल कर लेगा लेकिन ठाकुर ने उन्हें चहल के हाथों कैच लपकवाकर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद दासुन शनाका और फिर दुष्मंथा चमीरा को 0 पर आउट कर श्रीलंका को उबरने का मौका नहीं दिया।

भारत की शानदार जीत और मैन ऑफ द मैच रहे शार्दुल ठाकुर

सोमवार को श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुसल मेंडिस की फिफ्टी के दम पर 152 रनों का लक्ष्य दिया। जिसे भारत ने 9 गेंदें शेष रहते 17.3 ओवर में हासिल कर लिया। भारत की तरफ से मनीष पांडे (31 गेंदों में 42*) और दिनेश कार्तिक (25 गेंदों में 39*) रन बनाकर नाबाद रहे। बारिश के कारण देर से शुरू हुए मैच में केवल एक ओवर की कटौती हुई थी। 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट झटकने वाले शार्दुल ठाकुर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Story first published: Tuesday, March 13, 2018, 9:39 [IST]
Other articles published on Mar 13, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+