For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: शिखर धवन ने की भुवनेश्वर कुमार की खिंचाई, बताया जोरू का गुलाम

नई दिल्ली। भारतीय टीम के धाकड़ तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहा हैं। 23 नवंबर को मेरठ में भुवनेश्वर कुमार की शादी होगी। उससे पहले भुवी ने कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच में कमाल की गेंदबाजी कर श्रीलंका के हाथ से मैच छीन लिया। हालांकि मैच ड्रॉ रहा और भुवनेश्वर कुमार मैन ऑफ द मैच बने। लेकिन मैच के बाद शिखर धवन ने भुवनेश्वर कुमार को पकड़ लिया और शादी को लेकर जमकर खिंचाई की।

धवन ने भुवनेश्वर कुमार से कई सवाल जवाब किए

धवन ने भुवनेश्वर कुमार से कई सवाल जवाब किए

भुवी की खिंचाई का एक वीडियो शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। धवन ने भुवी को शादी की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। लेकिन इसके अलावा धवन ने भुवनेश्वर कुमार से कई सवाल जवाब किए।

हमारा एक शेर कल जोरू का गुलाम बन जाएगा

हमारा एक शेर कल जोरू का गुलाम बन जाएगा

सेल्फी कैमरे से बनाए गए इस वीडियो में शिखर धवन कहते हैं- लो जी हमारा एक शेर कल जोरू का गुलाम बन जाएगा, इससे पूछते हैं कि मोतीचूर का लड्डू जो खाए वो पचताए या जो ना खाए वो पचताए...?

कैसी फीलिंग आ रही है, कल शादी है

धवन आगे पूछते हैं- कैसी फीलिंग आ रही है, कल शादी है..? इस पर भुवी धवन से कहते हैं- कल नहीं 23 को। तैयारी तो कुछ नहीं किया। जो किया घर वालों ने किया। भुवी ने शिखर धवन की ओर इशारा करते हुए कहा- जो मैं इनलोगों से एक्सपीरियंस लिया वो ये था कि बहुत मजा आता है। जोरू का गुलाम कहने पर भुवी जवाब देते हैं- इसे शायद प्यार कहते हैं।

 मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया

मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया

बता दें कि भुवनेश्वर अपनी गर्लफ्रेंड नूपुर नागर से 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसके लिए उन्हें 24 नवंबर से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच से बीसीसीआई ने रिलीव कर दिया है। गौरतलब है कि भारत श्रीलंका के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रहा है जिसके पहले मैच में भुवनेश्वर ने 8 विकेट (4/88 और 4/8) झटके, उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

Story first published: Tuesday, November 21, 2017, 13:12 [IST]
Other articles published on Nov 21, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+